धार्मिक

वृद्धि योग के साथ बने 2 अन्य शुभ योग, इन 6 राशियों को होगा फायदा, मनोकामनाएं होंगीं पूरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति की राशि में जैसी ग्रहों की स्थिति होती है उसी के अनुसार जीवन में फल मिलते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज वृद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि और रवि योग बन रहा है। इन तीनों शुभ योगों के प्रभाव से 6 राशियों को फायदा मिलेगा और अधूरी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं तीन शुभ योग बनने से किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोग शुभ योग के प्रभाव से किसी पुरानी अधूरी रचना में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। धन संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। पारिवारिक माहौल सुख-शांति पूर्वक बना रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल बना रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करेंगे जिसका आगे चलकर आप को भारी लाभ मिलेगा। करिअर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता मिल सकती है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। शुभ योग के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सारे काम आसानी से पूरे होंगे। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव बेहद शानदार रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं के पूरे होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी नए कार्य में किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। शुभ योग के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल बनेगी। धन कमाने के जरिए मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप करियर में आगे बढ़ेंगे। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इस राशि के लोग अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर होगी। निजी जीवन में ढेरों खुशियां मिलने वाली हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक परिणाम हासिल नहीं हो पाएंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। आप सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। यदि आप साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य करें। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी नई योजना पर कार्य करने का सोच-विचार करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में आपको लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है। इस राशि के लोग अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को कैरियर के मामले में अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आप उनको पूरा करने की कोशिश कीजिए। बच्चों की तरफ से चिंता बनी रहेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपकी सोच में बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए।

धनु राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। घरेलू चीजों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। किसी महिला की तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। इस राशि के लोग किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अविवाहित लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना होगा। आप अपने जरूरी काम पर ध्यान दीजिए। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। गुस्से में आपका कार्य बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु सबसे पहले जानकार से सलाह जरूर लीजिए, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर सामान्य प्रभाव रहेगा। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आगे चलकर अच्छा परिणाम मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में लोग आपकी तारीफ करेंगे। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण आपका मन काफी हताश रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझ कर लेना होगा।

Related Articles

Back to top button