समाचार

भारतीय नेवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की मालाबार अभ्यास की वीडियो, जिसे देख उड़ी चीन की नीदें

अरब सागर और हिंद महासागर में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच युद्धअभ्यास किया जा रहा है और इस युद्धअभ्यास से चीन की नींदे उड़ गई है। शुक्रवार को मालाबार युद्धअभ्यास से जुड़ी वीडियो सामने आई है। जिसमें भारतीय नेवी के मिग 29 और अमेरिकी नेवी के एफ-18 लाड़ूक विमान जमीनी सेना पर हमले का युद्धाभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो को भारतीय नेवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और इसे पोस्ट करते हुए लिखा है कि भारतीय नौसेना का मिग 29 और अमेरिकी F-18 इंडियन नेवी के मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट P-8I और यूएस नेवी के SEW एयरक्राफ्ट E2C से एक साथ उड़े।

आपको बता दें कि मालाबार नेवी अभ्यास के दूसरे चरण की शुरुआत 17 नवंबर को हुई थी। ये अभ्यास उत्तरी अरब सागर में किया जा रहा है। इस अभ्यास में दो विमानवाहक पोत और कुछ अग्रिम पोत, पनडुब्बियों और समुद्री टोही विमानों को भी शामिल किया गया है। चार दिवसीय अभ्यास में भारतीय नौसेना का विक्रमादित्य पोत युद्धक समूह और अमेरिकी नौसेना का निमित्ज स्ट्राइक ग्रुप भी भागीदारी कर रहा है। यूएसएस निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है। ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने अपना पोत एचएमएएस बैलरेट तैनात किया है> जबकि जापान की नौसेना ने विध्वंसक पोत जेएस मुरासमे को भेजा है।


मालाबार अभ्यास का पहला चरण 3 से 6 नवंबर को हुआ था। जो कि बंगाल की खाड़ी में किया गया था। इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी और हवाई युद्धक क्षमता समेत कई जटिल अभ्यास किए गए थे। भारत व अन्य देशों के एक साथ मिलकर किए जा रहे इस अभ्यास से चीन को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि चीन को ऐसा लगता है कि ये अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसके प्रभाव को रोकने की कोशिश में किया जा रहा है। दरअसल भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया अक्सर ये अभ्यास करते रहते हैं और ये देश चीन के खिलाफ भी हैं।

Related Articles

Back to top button