विशेष

अमीर लोगों के प्यार में ही पड़ते हैं इन राशियों के जातक, बैंक-बैलेंस देखकर देते हैं दिल

कहा जाता है कि प्यार बिना किसी लालच, मोह और बिना बताए हो जाता है। प्यार करने की कोई वजह नहीं होती है लेकिन कई बार ये बात गलत साबित होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सिर्फ लालच और मोह की वजह से प्यार करते हैं। इसमें सबसे बड़ा लालच होता है, पैसों और धन दौलत का।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए प्यार के चक्कर में पड़ते हैं। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी राशियों के जातकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका प्यार सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए होता है। दरअसल इनके प्यार का आधार ही पैसा होता है। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन सी राशियां हैं शामिल…

वृषभ राशि 

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इन्हें लग्जरी लाइफ स्टाइल और ऐशो आराम की जिंदगी पसंद होती है। ये अपने जीवन में सबसे बेहतरीन चीजें ही पसंद करते हैं। साथ ही इस राशि के जातक कठिन से कठिन समय में भी खुद को मजबूती से खड़ा रखते हैं और हर पल को सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।

इस राशि के जातकों में एक अच्छा पार्टनर ढूंढने की बेहतरीन कला होती है। ये जल्दबाजी में पार्टनर ढूंढने की गलती नहीं करते हैं बल्कि सोच समझकर ही अपने लिए जीवनसाथी का चुनाव करते हैं। खैर, रिलेशनशिप में जब बात पैसों की आती है तो ये पैसों और धन दौलत के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

सिंह राशि 

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और ये लोग प्यार सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए करते हैं। इन्हें कैमरे के सामने आना, टीवी में आना, परफॉर्मेंस करना बेहद पसंद होता है। साथ ही ये रिलेशनशिप में हमेशा ऐशो आराम और लग्जरी चीजें ही पसंद करते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस राशि के जातकों को रिलेशनशिप तो पसंद होता है, मगर लग्जरी तरीके से।

 

ये अपने लिए हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश में रहते हैं, जो इन्हें पूरी तरह से समझ सकें और हर मोड़ पर इनका साथ दे। साथ ही इनकी चाहत होती है कि पार्टनर पैसे वाला भी हो ताकि इनकी सभी जरूरतों की पूर्ति हो सके।

वृश्चिक राशि 

मंगल की राशि वृश्चिक के लोग सिर्फ पैसों के लिए ही प्यार करते हैं। इन्हें दूसरों को आकर्षित करना बेहद अच्छे तरीके से आता है। साथ ही इस राशि के लोग थोड़े लालची किस्म के होते हैं, ऐसे में ये पैसे वाले पार्टनर ही अपने लिए ढूंढते हैं।

 

इस राशि के जातकों को हमेशा टॉप पर रहना ही पसंद होता है और ये कभी भी हारना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेना अच्छा लगता है और ये हमेशा जीतने के बारे में ही सोचते हैं। बात इनके लव लाइफ की करें तो ये अपने लिए ऐसे पार्टनर चुनते हैं, जो इन्हें प्यार तो करे ही और साथ में अच्छा खासा पैसे वाला भी हो।

धनु राशि 

बृहस्पति देव की राशि यानी धनु के जातक एंडवेंचर और थ्रिलर पसंद करते हैं। ऐसे में ये अपने लिए हमेशा एक ऐसे पार्टनर की तलाश में रहते हैं, जो अच्छे पैसे वाला हो और इन्हें सारी चीजें करवा सके। इन्हें हमेशा घूमने जाना, खासकर हिल स्टेशन जाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है।

 

धनु राशि के जातकों को नई नई चीजें देखना और नए नए प्रयोग करना अच्छा लगता है। इनके सपने काफी बड़े होते हैं और इन सपनों को पूरा करने के लिए ये एक पैसों वाला पार्टनर ढूंढते हैं। ऐसे में ये कहा जाना गलत नहीं होगा कि धनु राशि के जातक पैसों के लोभी होते हैं।

मकर राशि

 

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातक सिर्फ सपने नहीं देखते हैं बल्कि वास्तविक चीजों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अगर ये सपने देखते हैं, तो उसे पाने के लिए कठिन मेहनत और परिश्रम करते हैं। इनके लिए इनके लक्ष्य से बड़ा दूसरा कुछ भी नहीं होता है।

ऐसे में ये सपनों को पूरा करने के लिए बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि इनका पार्टनर आर्थिक रूप से कमजोर हो, इनकी चाहत यही होती है कि इनका जीवनसाथी पैसों वाला हो।

मकर राशि के जातक सिर्फ उन्हीं से प्यार करते हैं, जिनके पास पैसे और धन दौलत हों।

Related Articles

Back to top button