धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन 4 राशियों को रहना होगा अलर्ट, शत्रु हावी रहेंगे

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 23 नवंबर से 29 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सप्ताह आर्थिक मोर्चे पर औसत परिणाम लाएगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं। आप विलासिता की वस्तु खरीदने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। लोग आपके संतुलित बोल और अच्छे गुणों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध अनुकूल रह सकते हैं।

करियर के विषय में : आपके कार्यक्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा और धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, ज्यादा तनाव लेने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप अपने व्यापारिक भागीदारों के कारण लाभ कमाएँगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। आप अपने बच्चे के जीवन में किसी समस्या के कारण परेशानियों से गुजर सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। घरेलू मुद्दों को घर पर ही सुलझाएं इन्हें अपने काम पर हावी न होने दें।

प्यार के विषय में : अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी ट्रिप पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : योग और ध्यान का सहारा लेकर आप अपने स्वास्थ्य को मज़बूत कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप बहुत सारा पैसा खर्च कर सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आपकी चिड़चिड़ापन और नाराज़गी बढ़ने की संभावना है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप अपने वरिष्ठों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे और अपने लाजवाब काम से उनका दिल जीत भी लेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको प्रेम की गहराई का अनुभव होगा।

करियर के विषय में : अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया सप्ताह है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

हेल्थ के विषय में : अधिक विचारों के कारण मानसिक थकान से नींद की कमी रह सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

वेतनभोगी लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। आप वित्तीय लाभ करेंगे और धन कमाने के नए साधन प्राप्त करेंगे। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे और आपके विरोधी परास्त होंगे। मानसिक शान्ति तो मिलेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है। आप धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। जटिल परिस्थितियों से निकलने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।

प्यार के विषय में : इस राशि के प्रेमियों के लिए यह सप्ताह मध्यम है। किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है।

करियर के विषय में : किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वित्तीय लाभ के लिए यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा न हो। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप जिस व्यक्ति से प्रेम करते है उस के साथ आप का रिश्ता कायम होने के योग बन रहे है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, कोई पुराना रोग उभर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में वृद्धि की संभावना रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको आधिकारिक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है जो उपयोगी साबित होगी। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे। कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शत्रुओं के विरुद्ध कार्यवाही करनी पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए रोमांस को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में गति आएगी। अपने से निचले वर्ग के लोगों और अधिकारियों से मदद मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियों से बचें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

छात्रों को उनके प्रयासों के अनुपात में परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। संचित धन का व्यय हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ हो सकता है। आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को इस सप्ताह अपना जीवनसाथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छात्रों को इस सप्ताह अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आप अपनी संतानों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लेखनादि कार्यों में मान-सम्मान बढ़ सकता है। वित्तीय चिंताओं के लिए यह एक अच्छा सप्ताह होगा। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते आप प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे।

करियर के विषय में : लॉटरी या बीमा से धन लाभ हो सकता हैं। बिजनेस व्यापार में आर्थिक तरक्की के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : हाई ब्लड प्रेशर के जो मरीज हैं उन्हें इस हफ्ते राहत मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण बनेंगे। अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी की कुछ बेकार आदतों से नाराज़ हो सकते हैं। सिंगल लोगों की भावनाओं को कोई समझ सकता है।

करियर के विषय में : कार्यों में प्रगति हो सकती हैं और आप दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगें।

हेल्थ के विषय में : आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा गर्म चीजें खाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आने वाले सप्ताह में आपकी संतान के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धन कमाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। बेहतर होगा की आप अपनी सोच को आशावादी रखें और पूरे उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतें वरना निष्फलता मिल सकती है।

करियर के विषय में : सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे।

हेल्थ के विषय में : मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह छात्रों को शानदार परिणाम मिलेंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलाएगा। आपको अपने जीवन साथी के संबंध में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरस्कार लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।

प्यार के विषय में : यदि आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो शादी के किसी प्रस्ताव का सकारात्मक जबाव मिल सकता है।

करियर के विषय में : नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

हेल्थ के विषय में : सिर और पेट दर्द के कारण परेशानी हो सकती है। भोजन पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस हफ्ते आपकी इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। वेतनभोगी लोगों के लिए यह औसत सप्ताह होगा। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने सीनियर्स से बात करते समय धैर्य न खोएं। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है और मिलने वाला मुनाफा भी टल सकता है। हालांकि आप उम्मीद का दामन थामे रखें, जल्दी ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी संग रिश्तों में गहराई आएगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय क्षेत्र में मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 23 नवंबर से 29 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 23 नवंबर से 29 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 23 नवंबर से 29 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button