क्रिकेट

7 एकड़ के आलीशान फार्महाउस में रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी, जीते हैं लग्जरी लाइफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन महानतम खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार कई वर्षों तक अगुवाई की है और टी-20 से लेकर एकदिवसीय विश्वकप भारत को दिलाया है।

सचिन तेंदुलकर के बाद अगर किसी क्रिकेटर को फैंस का बेशुमार प्यार मिला है तो वो महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। भले ही अब धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, मगर आज भी वो फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। खैर, आज हम महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेटिंग करियर की नहीं बल्कि उनके लग्जरी फॉर्म हाउस के बारे में बताने जा रहे हैं…

देखिए धोनी के फॉर्म हाउस की कुछ शानदार तस्वीरें…

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी अपनी जिंदगी भी बेहद कूल अंदाज में जीना पसंद करते हैं। माही स्वभाव से जितने कूल हैं, उनका घर भी उतना ही कूल है। जी हां, धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची स्थित अपने फॉर्म हाऊस में रहते हैं। ये फॉर्म हाऊस काफी लग्जरी और सभी सुविधाओं से लैस है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)


बता दें कि माही जिस घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं, उसका नाम कैलाशपति है। बाहर से ये किसी महल से कम नहीं लगता है। धोनी का घर बाहर से दिखने में जितना खूबसूरत है, अंदर से भी उतना ही सुंदर है। कुल मिलाकर इस घर को महल कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

रांची के रिंग रोड में स्थित धोनी का घर तकरीबन 7 एकड़ में फैला हुआ है। मालूम हो कि 2017 में ही धोनी अपने इस लग्जरी फॉर्म हाउस में शिफ्ट हुए हैं।

धोनी ने अपने इस घर को अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से बनाया है। इस घर में माही और उनकी पत्नी साक्षी ने चुन चुनकर एक एक चीज लगवाया है।

माही के घर के लिविंग रूम में  लगे बड़े बड़े झूमर, आरामदायक सोफे, महंगे कालीन और लग्जरी आर्ट पीसेज भव्यता की मिशाल पेश करते हैं। जो भी इसे देखेगा, एक बार आश्चर्यचकित जरूर हो जाएगा। यहां लगे अलग अलग रंगों के सोफे इस हॉल की खूबसूरती दोगुनी कर देते हैं। एक तरफ जहां ब्राउन कलर्स के सोफे लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑरेंज कलर्स के सोफे रखे गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अपनी मेजबानी के लिए भी काफी मशहूर हैं। मेजबानी के लिए उन्होंने एक किंग साइज डाइनिंग टेबल अपने घर में रखा है। व्हाइट मार्बल टॉप वाले इस डायनिंग टेबल की चेयर्स बेहद स्टाइलिश हैं और कई मेहमान यहां एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं।

माही का पूरा घर चारों तरफ से खूबसूरत गार्डन से घिरा हुआ है। घर में जहां तक नजर दौड़ाएं, वहां तक प्रकृति की हरियाली देखने को मिलती है। इस फार्म हाउस में बेहतरीन किस्मों के फलों और फूलों के पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जो फार्महाउस की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

अपने खूबसूरत गार्डन में धोनी ने आराम फरमाने के लिए कुछ लग्जरी सोफे लगवाए हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत और अलग दिखते हैं। इस सोफे में जीवा अक्सर मस्ती करती हुई देखी जाती हैं।

इसके अलावा माही ने कैलाशपति में स्विमिंग पूल, जिम और कई तरह के स्पोर्टस के लिए इनडोर स्टेडियम भी बनवा रखे हैं, जहां अक्सर माही को गेम्स खेलते हुए देखा जाता है।

इसके अलावा माही अपने फार्महाउस में अक्सर अपने डॉग्स के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

धोनी के घर का सबसे खास हिस्सा है, पार्किंग एरिया। यहां धोनी ने अपने पसंदीदा बाइक्स सजा रखी हैं। इसके लिए धोनी ने एक कांच का हाल बनवाया है। बता दें कि धोनी बाइक्स और गाड़ियों के काफी शौकीन हैं।

बता दें कि आईपीएल खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों दुबई में ही अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीते 19 नवंबर को साक्षी ने अपना 32वां जन्मदिन दुबई में सेलिब्रेट किया, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Related Articles

Back to top button