बॉलीवुड

सामने आई गौहर खान और जैद दरबार की शादी की तारीख, इस दिन होगा मुंबई में इनका निकाह

गौहर खान अपने बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार के साथ अगले महीने निकाह करने जा रही हैं। हाल ही में गौहर खान और ज़ैद दरबार ने अपने रिलेशनशिप की बात को कबूला था और जल्द ही शादी करने का ऐलान किया था। ज़ैद दरबार और गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे की फोटो शेयर की थी और अपने प्यार का इजहार किया था। वहीं इस समय ये दोनों दुंबई धूमने के लिए गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ये दोनों 25 दिसंबर 2020 को निकाह करने वाले हैं।

टीवी के फेमस शो ‘बिग बॉस’ सीजन-7 की विनर रह चुकी गौहर खान ने कुछ समय पहले एक वीडियो भी लोगों के साथ शेयर की थी। जिसमें ज़ैद दरबार की मां फरजाना दरबार गौहर का स्वागत कर रही थी। इसके अलावा पिछले दिनों गौहर ने अपनी रिंग की फोटो भी शेयर की थी जो कि ज़ैद ने उन्हें दी थी।

उम्र में है काफी अंतर

गौहर खान और जैंद की उम्र में काफी अंतर है। 37 वर्षीय गौहर जैद से पांच साल बड़ी है। मीडिया में ऐसी भी खबरें आई थी कि जैद के पिता इस्माइल दरबार इन दोनों के रिश्तों से खुश नहीं थे। क्योंकि गौहर उनके बेटे से काफी बड़ी है। हालांकि बाद में इस्माइल दरबार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें गौहर खान पसंद है। इन्होंने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मुझे कोई एतराज नहीं है। उसकी खुशी में हम भी खुश हैं। वो बड़ा हो चुका है, वो जानता है कि वो क्या कर रहा।

इस्माइल दरबार ने ये भी बताया था कि गौहर के बिग बॉस-14 के घर में जाने से पहले जैद उन्हें घर लाए थे। जैद ने उनसे और ज़ैद की मां से गौहर की मुलाकात करवाई थी।

वहीं बिग बॉस-14 के घर से बाहर आने बाद गौहर और जैद ने अपने रिश्ते को कबूला और अब इनकी शादी जल्द ही होने वाली है। इनकी शादी मुंबई में ही होगी। जिसमें परिवार के करीबी लोगों को ही शामिल किया जाएगा। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के अनुसार दोनों मुंबई में ‘आईटीसी मराठा’ में शादी करेंगे।जबकि अपना प्री-वेडिंग शूट ये दोनों पुणे के ऐतिहासिक किले जाधवगढ़ होटल में करवाएंगे।

वहीं शादी के बाकी फंक्शन 22 दिसंबर 2020 से शुरू हो जाएंगे। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इनके निकाह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों को ही बुलाया जाएगा।

गौरतलब है कि 37 वर्ष की गौहर ने जैद से पहले कुशाल टंडन को डेट किया था। इनका ये रिश्ता बिग बॉस के घर से शुरू हुआ था। हालांकि कुछ सालों बाद ही ये दोनों अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button