बॉलीवुड

इन 5 हसीनाओं को डेट कर चुके हैं कार्तिक आर्यन, एक के लिए तो बन गए थे ड्राइवर

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा से’ बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था, लेकिन वो अपने सपनों की दुनिया को जीने के लिए मुंबई पहुंच गए।

कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर उनके चाहने वाले उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि अब कार्तिक आर्यन 30 साल के हो चुके हैं और महज 30 साल की उम्र में कार्तिक अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं।

खैर, यहां हम कार्तिक आर्यन की फिल्मों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके अफेयर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन का नाम कई खूबसूरत हसीनाओं से जुड़ चुका है। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन सी हसीनाएं शामिल हैं?

1. कार्तिक आर्यन और फातिमा सना शेख

अपने चार्मिंग लुक्स से हर लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने वाले कार्तिक आर्यन पहली दफा फातिमा सना शेख की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। साल 2017 में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी।

कार्तिक आर्यन और फातिमा सना शेख

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कार्तिक आर्यन और फातिमा सना शेख ने एक दूसरे को कुछ महीने तक ही डेट किया। साल 2017 में दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया था, लेकिन दोनों ने अपने प्यार का इजहार कभी खुलकर नहीं किया।

बता दें कि फातिमा सना शेख ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फ़िल्म दंगल से की थी, जिसकी वजह से वे रातोंरात मशहूर हो गयी थी।

2. कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा

कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा ने एक साथ कई फिल्में की है, जिसमें ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2, आकाश वाणी, सोनू के टीटू की स्वीटी और आकाश वाणी जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा

इन फिल्मों में एक साथ काम करते करते कब दोनों का दिल एक दूसरे के लिए धड़कने लगा, उन्हें भी पता नहीं चला। बताया जाता है कि दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताना काफी अच्छा लगता था, जिसकी वजह से वे अक्सर साथ दिखते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का अफेयर चल रहा था, लेकिन कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा ने कभी अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया। मीडिया के सामने उन्होंने प्यार की खबरों को खारिज किया था। कहा था कि हम बस दोस्त हैं।

3. कार्तिक आर्यन और मॉडल डिंपल शर्मा

कार्तिक आर्यन के चार्मिंग लुक पर मॉडल डिंपल शर्मा भी फिदा हो गयी थीं। एक समय था जब दोनों एक दूसरे के बिना बहुत ही कम आउटिंग करते थे, लेकिन अब दोनों एक दूसरे के साथ नहीं दिखते हैं।

कार्तिक आर्यन और डिंपल शर्मा

डिंपल शर्मा को कार्तिक आर्यन की लेडी लव और मिस्ट्री गर्ल कहा जाता था। दरअसल, दोनों एक दूसरे के साथ इवेंट्स और डिनर डेट में दिखाई देते थे, जिसकी वजह से दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थी।

इतना ही नहीं, दावा किया जाता था कि दोनों एक दूसरे के साथ जमकर हैंगआउट भी करते थे। हालांकि, दोनों ने ही अपने प्यार को मीडिया के सामने कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी एक दूसरे के लिए अंडरस्टैंडिंग देखकर दोनों के बीच प्यार का एहसास जरूर होता था।

4. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

चंकी पांडेय की बिटिया अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन को लेकर सरेआम अपने दिल की बात कह चुकी हैं। दरअसल, काफी विद करण में अनन्या पांडे ने स्वीकार किया था कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने पति, पत्नी और वो में एक दूसरे के साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ खूब वक्त बिताया, जिसकी वजह से दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों की जोड़ी को भी खूब पंसद किया जाता था लेकिन कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने अपने प्यार पर हमेशा ही चुप्पी साधे रखी। हालांकि, उनके फैंस को उनके बीच की गुटरगूँ के बारे में पता चल ही गया था।

5. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान की बिटिया सारा अली खान ने तो काफी विद करण शो में ही कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जताई थी। ऐसे में, जब उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ काम करने का मौका मिला, तो उनकी लव स्टोरी भी ट्रैक पर आ गई।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने फ़िल्म लव आजकल के दूसरे पार्ट में काम किया। शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ खूब टाइम स्पेंड करते थे, जिसकी वजह से अफेयर की खबरें हवाई होने लगी थीं।

शूटिंग के बाद भी दोनों को एक साथ देखा जाता था। इतना ही नहीं, सारा को पिक करने एयरपोर्ट पर कई दफा कार्तिक आर्यन को स्पॉट किया गया था। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने एक दूसरे से प्रोफेशनल लाइफ की वजह से अलग हुए हैं।

Related Articles

Back to top button