बॉलीवुड

बिन ब्याही मां बन चुकी हैं बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां, एक की प्रेग्नेंसी खबर सुनकर लगा था झटका

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं, चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की दुनिया में इन अभिनेत्रियों की जिंदगी भी काफी रंगीन होती है। प्रोफेशनल लाइफ को एन्जॉय करने के साथ साथ ये अपने पर्सनल लाइफ को भी जमकर एन्जॉय करती हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपने निजी जिंदगी के फैसले खुद लेती हैं और बिंदास अपनी लाइफ जीती हैं।

अपने ब्वॉयफ्रेंड, लिव-इन-रिलेशनशिप, शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर एक्ट्रेसेस अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही उनके फैंस भी अपने फेवरेट एक्ट्रेस की हर छोटी से छोटी चीज के बारे में जानने को काफी उत्सुक रहते हैं। खैर आज हम आपको इस आर्टिकल में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

श्रीदेवी 

श्रीदेवी और बोनी कपूर

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए आज भी याद की जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं, यानी उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो सुपरहिट रही। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। जी हां, मशहूर फिल्मकार बोनी कपूर से शादी करने से पहले ही श्रीदेवी 7 महीने की प्रेग्नेंट थी और शादी के कुछ ही महीनों बाद जाह्नवी का जन्म हुआ था।

सारिका 

साउथ सिने वर्ल्ड के सुपरस्टार अभिनेता कमल हासन की दूसरी पत्नी सारिका भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी और शादी से पहले ही सारिका ने श्रुति हासन को जन्म दिया था। बता दें कि श्रुति का जन्म साल 1986 में हुआ और इसके दो साल बाद कमल और सारिका ने एक दूसरे से शादी की।

सारिका

शादी के बाद 3 साल बाद साल 1991 में सारिका ने छोटी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। हालांकि अब कमल और सारिका का तलाक हो चुका है। दोनों ने साल 2004 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।

नेहा धूपिया 

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2018 में पंजाबी रीति रिवाज से एक गुरूद्वारे में अंगद बेदी संग शादी रचाई थी। मगर इस शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थी। वो शादी के महज 6 महीने बाद ही मां बन गईं।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया इन दिनों अपने बच्चे और पति अंगद बेदी संग एक खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।

महिमा चौधरी 

एक्ट्रेस महिमा चौधरी के बारे में भी कहा जाता है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उन्होंने साल 2006 में मुंबई के आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी संग शादी रचाई थी और इस शादी से पहले ही महिमा प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में शादी के कुछ महीनों बाद ही महिमा ने एक बेटी को जन्म दिया।

महिमा चौधरी

बता दें कि महिमा और बॉबी मुखर्जी की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। लिहाजा अब दोनों अलग अलग रहते हैं।

कोंकणा सेन शर्मा

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने आनन फानन में रणवीर शौरी संग शादी रचाई थी और शादी के कुछ ही समय बाद कोंकणा मां बन गईं थीं। इसके बाद उन्होंने खुद इस बात को स्वीकारा था कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी

बता दें कि साल 2010 में दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे और महज 10 साल बाद यानी 2020 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इस कपल का एक बेटा हरून है।

अमृता अरोड़ा

अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने भी जल्दबाजी में शादी की थी और अपने फैंस को चौंका दिया था। हालांकि बाद में इस जल्दबाजी का पता चला। बताया गया कि अमृता शादी के पहले प्रेग्नेंट थी, इसलिए उन्होंने जल्दी जल्दी में शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के कुछ ही महीने बाद अमृता ने एक बेटे को जन्म दिया।

सेलिना जेटली 

मिस इंडिया रह चुकीं सेलिना जेटली ने अचानक जुलाई 2011 में दुबई के एक होटल मालिक से शादी कर ली। इस खबर ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल सेलिना शादी से पहले ही रिलेशनशिप में थीं, ऐसे में अचानक शादी करके उन्होंने सभी को चौंका दिया था।

सेलिन जेटली

शादी के महज कुछ ही महीनों बाद सेलिना ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद सबको पता चला कि आखिर क्यों सेलिना ने अचानक शादी का फैसला किया था।

वीना मलिक 

पाकिस्तान मूल की अभिनेत्री वीना मलिक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मालूम हो कि पाकिस्तान के होने के बावजूद वीना ने कई भारतीय फिल्मों में काम किया है। खैर, उन्होंने अचानक दुबई के एक बिजनेसमैन से शादी रचा ली थी और इसके बाद खबरें उड़ने लगी कि वो पहले से ही गर्भवती थीं।

वीना मलिक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीना अपने पति नहीं बल्कि अपने किसी पुराने ब्वॉयफ्रेंड के कारण प्रेग्नेंट हुई थीं। खैर, शादी के कुछ महीनों बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।

नीना गुप्ता 

अदाकार नीना गुप्ता ने अचानक मीडिया में इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो प्रेग्नेंट हैं, हालांकि उन्होंने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया। नीना ने एक बेटी को जन्म दिया और बाद में पता चला कि इस बेटी के पिता वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं।

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता

हालांकि विवियन और नीना की कभी शादी नहीं हुई और बेटी मसाबा का लालन पालन नीना ने सिंगल मॉम बनकर किया।

नताशा स्टेनकोविक 

नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविक भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं और इसी वजह से हार्दिक और नताशा ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान आनन फानन में एक दूसरे से शादी रचा ली। इसके बाद पैरेंट्स बनने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था।

Related Articles

Back to top button