मनोरंजन

‘सुहानी सी एक लड़की’ की फेम एक्ट्रेस राजश्री ने की ऑनस्क्रीन भाई संग शादी, देखें तस्वीरें

स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘सुहानी सी एक लड़की’ की लीड अभिनेत्री राजश्री रानी शादी के बंधन में बंध गई हैं। राजश्री रानी ने अपने बॉयफ्रेंड व ‘सुहानी सी एक लड़की’ शो में उनका भाई का किरदार निभाने वाले गौरव जैन से शादी कर ली है। राजश्री रानी ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। राजश्री रानी ने गौरव जैन के साथ पारंपरिक रीति रिवाज से ग्वालियर में शादी की है।

राजश्री रानी शादी वाले दिन बेहद ही सुंदर लग रही थी और इन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था। जबकि गौरव जैन ने सुनहरे रंग की आउट फीट पहनी थी। इनकी ये शादी सादगी के साथ हुई है और शादी में केवल करीब दोस्तों व रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस राजश्री रानी और गौरव जैन की शादी की फोटो अब वायरल हो रही हैं। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजश्री ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें ये गौरव जैन संग रोमांटिक पोज देती हुई नजर आ रही है।

सुहानी सी एक लड़की नामक शो साल 2014 में आया था। इस शो के दौरान ही राजश्री रानी और गौरव जैन की मुलाकात हुई थी। इस शो में राजश्री रानी का नाम सुहानी था और इन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसका रंग काला था और इस रंग की वजह से हर कोई उसका मजाक उड़ाया करता था। सुहानी की शादी उसके शहर के सबसे हैंडसम लड़के से हो जाती है। जिसके दोस्त का किरदार गौरव जैन ने निभाया था। ये शो कुछ ही सालों तक चला था।

इस शो के बाद राजश्री रानी ने ओर कोई बड़ा शो नहीं किया है। वहीं अब ये अपनी शादी के चलते सुर्खियों में छा गई हैं और इन्होंने अपनी शादी की कई सारी फोटो शेयर की है।

Related Articles

Back to top button