55 की उम्र में मिलिंद सोमन ने दिखाया 26 साल पुराना लुक, तस्वीर देखते ही लड़कियां हार बैठेगी दिल
बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 55 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन आज के युवाओं से फिटनेस के मामले में सबसे आगे हैं। वह हमेशा सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है।
…And 26 years later…One more time ??
Good night ?
.
.#MadeInIndia pic.twitter.com/M0l9JAhQ7q— Milind Usha Soman (@milindrunning) September 26, 2021
आज से करीब 26 साल पहले मिलिंद सोमन अलीशा चिनॉय के ‘मेड इन इंडिया’ में दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने धोती पहनी हुई थी और वह काफी हैंडसम लग रहे थे। ऐसे में एक बार फिर मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह धोती पहने हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा कि, “और 26 साल बाद एक बार फिर…” मिलिंद सोमन के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है और कई लोग कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
U r handsome hunk boss… No one can replace u.. U r our inspiration..???
— Amit Vig (@AmitVig290789) September 26, 2021
मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं और इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। एक इंटरव्यू में मिलिंद सोमन ने बताया था कि, “मैंने 40 की उम्र में दौड़ने शुरू किया था। एक बार जब आप अपने शरीर का सम्मान करना शुरू कर देते हैं और इसे नियमित रूप से स्वस्थ रखते हैं तो इससे मिलने वाले परिणाम बहुत ही बेहतरीन होते हैं। मुझे वर्कआउट करना बहुत पसंद है इसी आदत ने मेरे शरीर को सक्रिय और फिट रखने में मदद की है। लोगों को लगता है कि बढ़ती उम्र के चलते आपकी फिटनेस और सहनशीलता कम होती है लेकिन मेरे लिए इसका उल्टा है। मैंने 40 की उम्र पार करने के बाद ही फिटनेस के बारे में अधिक सोचा।”
You are such an inspiration on how to age well !!!
— Vishaal S Shah ?? – SME Branding Specialist (@vishaal_s_shah) September 26, 2021
Still as droolworthy
— Arushi Chaudhary (@whatindogsname) September 26, 2021
My childhood hero “CAPTAIN VYOM” ??
— Mukund Sharma (@MukundSharma111) September 26, 2021
बता दें कि, मिलिंद सोमन खुद से 26 साल छोटी लड़की से शादी करनी के दौरान भी खूब सुर्खियों में रहे थे। 55 साल के मिलिंद सोमन ने अंकिता कवर के साथ शादी रचाई है। इन दोनों की उम्र में करीब 26 साल का फासला है। कहा जाता है कि, अंकिता कंवर और मिलिंद सोमन की पहली मुलाकात एक नाइटक्लब में हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया, फिर शादी करने का फैसला किया। इससे पहले मिलिंद फ्रैंच एक्ट्रेस माइलिन जंमानोई से शादी कर चुके थे।
हालाँकि, साल 2009 में इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मिलिंद सोमन का नाम रॉक ऑन फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी के साथ भी जुड़ा लेकिन इस रिश्ते ने भी केवल 4 साल में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद मिलिंद सोमन की मुलाकात अंकिता से हुई थी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
मिलिंद सोमन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के सीरियल ‘कैप्टन व्योम’ से की थी। लेकिन अलीशा चिनॉय के म्यूजिक वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ से उन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिली। इसके बाद वह फिल्म ’16 दिसंबर’ में दिखाई दिए जिनमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। मिलिंद ने अपने अभिनय करियर में ‘प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला’, ‘अग्नि वर्षा’, ‘अशोका’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह जर्मन, फ्रेंच, मराठी, तमिल, तेलुगू, इंग्लिश और स्वीडिश जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
View this post on Instagram
बता दें, मिलिंद सोमन को 50 साल की उम्र में आयरन मैन का खिताब भी मिल चुका है। यही नहीं बल्कि 51 साल की उम्र में मिलिंद सोमन ने एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की है। इस उम्र में ऐसा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन मिलिंद सोमन ने अपनी फिटनेस से ये साबित कर दिखाया।