मनोरंजन

अपनी शादी के वक्त आसमान से उतरी अप्सरा लग रही थी यह 10 अभिनेत्रियां, सामने आई फोटों

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। वह जो भी पहनती है वह फैशन में आ जाता है। लड़कियां उनकी स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करती रहती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में अपने जलवे बिखेरने वाली खूबसूरत हसीनाएं ट्रेंड सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। आज हम उन अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं जो अपने वेडिंग रिसेप्शन में बहुत खूबसूरत अंदाज में नजर आई। उनकी ड्रेस ज्वेलरी और मेकअप देखकर हर लड़की चाहेगी कि वह भी अपनी शादी में इसी तरह नजर आए। 

सोहा अली खान

पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान अपने वेडिंग रिसेप्शन में अपने नवाबी और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आई। उन्होंने संजय गर्ग द्वारा डिजाइन किया गया पिंक और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस और मांग टीका भी पहना था। उन्होंने बहुत ही सिंपल मेकअप कैरी किया था। अपने इस अंदाज से उन्होंने सबका दिल जीत लिया।

करीना कपूर

करीना कपूर ने अपनी शादी के दोनों रिसेप्शन में अपनी नवाबी शान को बरकरार रखा। उन्होंने दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगह रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे पहने। मुंबई के रिसेप्शन में वह रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई। वहीं दिल्ली में पिंक कलर के ट्रेडिशनल लहंगे और ज्वेलरी में उनका लुक देखने लायक था। 

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती है। इसी तरह का एक्सपेरिमेंट उन्होंने अपने वेडिंग रिसेप्शन में भी किया। शिल्पा ट्रेडिशनल लहंगे की जगह गोल्ड साड़ी कम गाउन में नजर आई। शिल्पा इस डिफरेंट स्टाइल में बहुत खूबसूरत लग रही थी। उनकी ड्रेस तरुण तहलियानी ने डिजाइन की थी। उन्होंने अपनी इस खूबसूरत ड्रेस के साथ रूबी और हीरे का नेकलेस कैरी किया था।

जेनेलिया डिसूज़ा

बॉलीवुड की बबली गर्ल जेनेलिया डिसूजा अपने वेडिंग रिसेप्शन पर डार्क पिच कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन कलर की ज्वेलरी से कंप्लीट किया। जेनेलिया ने कोई हेयर स्टाइल ना बनाकर अपने बालों को खुला रखा जिससे उनकी खूबसूरती और बढ़ गई थी।

ईशा देओल

ईशा देओल ने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर पिंक कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे को डिजाइनर एस रॉकी ने डिजाइन किया था। हीरे और पन्ने की ज्वेलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। ईशा ने अपने बालों को कर्ल कराया था साथ ही बालों में एक फूल लगाया हुआ था।

आमना शरीफ

आमना शरीफ में अपने वेडिंग रिसेप्शन में डार्क ब्लू वेलवेट लहंगा पहना था। इसकी चुन्नी पिंक कलर की थी। बता दे कि आमना की इस खूबसूरत ड्रेस को बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। आमना ने कुंदन ज्वेलरी कैरी की थी जिससे उनका लूक और भी शानदार लग रहा था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का और विराट की शादी के भी दो रिसेप्शन हुए थे। दिल्ली के रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा सब्यसाची की खूबसूरत रेड बनारसी साड़ी में दिखाई दी। ट्रेडिशनल लूक में अनुष्का बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं मुंबई के रिसेप्शन में अनुष्का ने गोल्डन कलर का बहुत हैवी लहंगा पहना था। अनुष्का ने बहुत ही कम ज्वेलरी और मेकअप कैरी किया था जिसमें वह बहुत ही ग्लैमरस लग रही थी।

हेजल कीच

हेजल कीच अपने वेडिंग रिसेप्शन में गोल्डन और ब्लू कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई थी। उनके लहंगे में हाथों से गोटा किनारी का वर्क किया गया था। अपने इस लाजवाब लहंगे को उन्होंने लंबे इयरिंग्स, खुले बाल और कम मेकअप के साथ कैरी किया था। इस लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

सागरिका घटगे

जहीर खान और सागरिका की शादी के भी दो रिसेप्शन हुए थे। मुंबई के रिसेप्शन में सागरिका ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ बनारसी सिल्क लहंगा पहना था। उनका यह लहंगा कम वर्क के साथ क्लासी लग रहा था। वही पुणे के रिसेप्शन में उन्होंने रेड कलर का हेवी लहंगा पहना था। अनिता डोंगरे द्वारा डिजाइन किए गए इस खूबसूरत लहंगे को उन्होंने डायमंड ज्वेलरी और मांग टीका के साथ कैरी किया था। सागरिका के दोनों ही लुक देखने लायक थे।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने एक ओर जहां विदेशी लड़के से शादी की है। वही उन्होंने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए भी ट्रेडिशनल की जगह वेस्टर्न लुक ही चुना। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ रेड कलर का सिंगल शोल्डर गाउन पहना था। उन्होंने ज्यादा ज्वेलरी न पहनते हुए केवल डायमंड इयररिंग्स पहने हुए थे। उनका यह अलग अंदाज सब को बहुत पसंद आया।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला ने भी लीक से हटकर अपनी शादी के रिसेप्शन में रेड या पिंक कलर की जगह वाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। उर्मिला की ड्रेस मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई थी। उर्मिला ने व्हाइट व गोल्डन कलर की शानदार अनारकली कढ़ाईदार स्कर्ट और दुपट्टे के साथ पहनी थी। उन्होंने कानों में स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ हाथों में ट्रेडिशनल हरे रंग की चूड़ियां भी पहनी थी।

ये भी पढ़ें- बिन सात फेरे लिए ही मां बनीं थी सपना चौधरी, जानिए हरियाणवी डांसर के शादी की सच्चाई

Related Articles

Back to top button