बॉलीवुड

कहां दो जून की रोटी भी मुश्किल से मिल पाती थी, अब ड्रग्स केस में बुरी फंसी कॉमेडियन भारती सिंह

भारती सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर कॉमेडी क्वीन के रूप में अपनी पहचान बना ली है। अब जब बॉलीवुड में ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह का नाम सामने आया है, तो किसी के लिए भी इस पर यकीन कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि उनके घर से एनसीबी को गांजा मिला है।

यही नहीं, एनएसएबी की पूछताछ में भारती सिंह ने यह मान भी लिया है कि वे ड्रग्स ले रही थीं। भारती के पति हर्ष ने भी गांजा लेने की बात एनसीबी के सामने स्वीकार कर ली है।

भारती ने कॉमेडियन बनने के लिए लंबा सफर तय किया है। कॉमेडी की दुनिया में लाली के नाम से मशहूर हो चुकीं भारती की जिंदगी में कभी एक ऐसा दौर भी था, जब दो जून की रोटी जुटाने के लिए उन्हें न जाने कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती थी।

पहली बार यहां दिखी थीं

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के सीजन 4 में सबसे पहली बार भारती सिंह देखी गई थीं। यह शो स्टार वन पर प्रसारित हुआ था। यह एक रियलिटी शो था। भारती सिंह ने इसमें भाग लेकर हर किसी का दिल जीत लिया था। इसमें उन्होंने लाली की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उनकी बड़ी तारीफ भी हुई थी।

अमृतसर के एक सरकारी स्कूल से भारती सिंह ने पढ़ाई की है। भारती ने अपने करियर में कई बड़े शोज में हिस्सा लिया है और इनमें उन्होंने कामयाबी भी हासिल की है। भारती सिंह जिस तरह से कॉमेडी करती हैं, उसकी वजह से हर किसी के दिल में उन्होंने अपने लिए एक खास जगह बना ली है। उनकी कॉमिक टाइमिंग पर हर कोई लट्टू हो जाता है।

दोनों की शादी

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी भारती सिंह हमेशा से चर्चा में रही हैं। हर्ष लिंबाचिया काफी लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड रहे थे। इन्हीं से भारती ने साल 2017 में 3 दिसंबर को शादी कर ली थी। इन दोनों ने गोवा में शादी की थी। अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया में भारती सिंह ने अपनी शादी को लाइव भी कर दिया था। पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्ष लिंबाचिया के साथ भारती सिंह की शादी गोवा के साथ मार्किस बीच पर हुई थी। यहीं इन दोनों ने सात फेरे लिए थे।

अपनी शादी के दौरान भारती सिंह को गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए देखा गया था। वहीं, हर्ष इस दौरान ब्लू रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आए थे। साथ में गुलाबी रंग की पगड़ी उन्होंने पहन रखी थी। टीवी जगत के कई जाने-माने सितारों ने भारती और हर्ष की शादी में हिस्सा लिया था। बताया जाता है कि लगभग 50 लाख रुपये भारती ने अपनी शादी के दौरान खर्च कर दिए थे। गोवा में 5 दिनों तक इनकी शादी के कार्यक्रम चले थे।

अपने मेहमानों के लिए इन दोनों की ओर से पूल पार्टी भी आयोजित की गई थी। संगीत से लेकर मेहंदी, हल्दी और शादी सबकुछ इनकी बड़ी खास रही थी। खुद से तीन साल छोटे हर्ष से शादी करके भारती ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दोनों ने 25 दिनों का हनीमून भी बनाया था।

यूं हुआ था प्यार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


कॉमेडी सर्कस के लिए हर्ष राइटर थे और भारती कॉमेडियन। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। फिर प्यार हुआ। सात वर्षों तक एक-दूसरे को इन्होंने डेट किया। फिर दोनों ने शादी कर ली। ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष का नाम सामने आने से हर कोई इसे लेकर हैरान है। संभव है कि आने वाले समय में इस मामले में और भी खुलासे हों।

पढ़ें उम्र में खुद से बड़ी लड़की से शादी कर चुके हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स, एक तो है वाइफ से 10 साल छोटा

Related Articles

Back to top button