समाचार

उमर खालिद और शरजील इमाम ने रची थी दिल्ली दंंगों की साजिश, लोगों को भड़काने का किया था काम

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इनकी न्यायिक हिरासत आज पूरी हो रही है। आज इन दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इनकी पेशी होगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत इन दोनों के खिलाफ मामले की सुनवाई करेंगे।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस ने रविवार को तीन लोगों के खिलाफ अनुपूरक (Supplement) आरोप पत्र दाखिल किया है। जिसमें पुलिस ने कहा है कि उमर खालिद और शरजील इमाम के साथ फैजान खान ने भी दंगे भड़काने की साजिश रची थी। अपने इस आरोप पत्र में दिल्ली पुलिस ने इन तीनों पर जानबूझकर लोगों को भड़काने का आरोप लगया है।

इन दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दंगे से उमर खालिद ने समुदाय विशेष के लोगों को भड़काउ भाषण दिया था। इस साजिश में शरजील इमाम भी शामिल था और उसने दंगे भड़काने के लिए लोगों को उकसाने का काम किया था। पुलिस के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दंगों की योजना बनाई गई थी। ताकि विश्व स्तर पर भारत की छवि खराब की जा सके।

गौरतलब है कि सीएए के विरोध में 24 और 25 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दंगों हुए थे। जिसमें 53 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे। इन दंगों के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ही उमर खालिद व शरजील इमाम इस समय जेल में है। शुक्रवार को अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत को 23 नवंबर तक बढ़ा दिया था। वहीं आज इनकी हिरासत खत्म होने वाली है और पुलिस इनकी हिरासात बढ़ाने की मांग करने वाली है।

Related Articles

Back to top button