विशेष

अगर आपको भी सपने में दिखती हैं ये चीज़े, तो जल्द ही बनने वाले हैं धनवान

इस साल नवंबर का पूरा महीना तीज त्यौहारों से भरा हुआ है। नवंबर के शुरू होते ही त्योहारों का दौर भी शुरू हो गया। करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठपूजा जैसे कई बड़े त्योहारों की धूम पूरे देश में देखी गई। इसी कड़ी में 23 नवंबर को आंवला नवमी का पर्व है।

आंवला नवमी

दरअसल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को आंवला नवमी या अक्षय नवमी मनाया जाता है। ये भी हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि इस दिन आंवला पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि आंवला पेड़ की पूजा करने से सौभाग्य, आरोग्य और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

बहरहाल, आज हम आंवला नवमी के खास मौके पर आपके लिए स्वपन शास्त्र में उल्लिखित कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, क्या है वो बातें…

सपने में आंवाला खाते हुए देखना 

अगर कभी सोते हुए सपने में आपने खुद को आंवला खाते हुए देखा है तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, साथ ही आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी।

आंवला

सपने में सिर्फ आंवला देखना

सपने में आंवले खाना तो अच्छे संकेत हैं, मगर सिर्फ आंवला देखना ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार अगर आप सिर्फ आंवला देखते हैं तो आपकी कुछ इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं और आपको अपने इच्छाओं की पूर्ति के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

सपने में खीर-पूरी खाते देखना

स्वपन शास्त्र के मुताबिक अगर आप सपने में खीर पूरी खाते हुए दिख रहे हैं तो ये आपके लिए शुभ संकेत हैं। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही अगर आप किसी संकट से घिरे हैं तो जल्द ही उससे मुक्ति मिलेगी।

खीर-पूरी

सपने में खीर पूरी खाना, भाग्योदय का भी संकेत होता है। यानी अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं या नौकरी पेशे की तलाश में हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी  मजबूत होगी।

सपने में जलेबी खाते देखना 

पूरी सब्जी की तरह ही अगर आप सपने में जलेबी खाते हुए दिखते हैं, तो ये भी शुभ संकेत है। स्वपन शास्त्र कहता है कि जलेबी खाते हुए दिखना इस बात का संकेत है कि आपके दुखों का अंत होने वाला है। साथ ही अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो उससे भी जल्द ही राहत मिलने वाली है।

जलेबी

भविष्य में आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी और आय के भी अन्य स्त्रोत खुलेंगे। इसके अलावा अगर आपके सपने में सिर्फ जलेबी बनता हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपके घर में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है।

सपने में खाना बांटते हुए देखना 

अगर आप सपने में खाना बांटते हुए दिख रहे हैं तो ये भी काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि भगवान ने आपको खाना बांटने वालों में चुना है ना कि खाना लेने वालों में। स्वपन शास्त्र की मानें तो आप पर जल्द ही माता लक्ष्मी की कृपा होगी और आपके घर में धन संपत्ति की कभी कमी नहीं होगी।

खाना बांटना

सपनों में खाना बांटने का अर्थ है कि अगर आप संपन्न हैं तो थोड़ा खाना गरीबों में जरूर बांटें। वैसे भी कहा जाता है कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा मदद के लिए जरूर देना चाहिए। ऐसे में अगर आप दान नहीं करते हैं तो जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

सपने में केक खाते हुए देखना 

अगर आप सपने में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और केक खाते हुए दिख रहे हैं, तो ये भी काफी अच्छे संकेत हैं। स्वपन शास्त्र की मानें तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही वो चीज मिलने वाली है, जिसका आप पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। साथ ही आपकी कोई अधूरी इच्छा जिसके पूरा होने में बाधा आ रही थी, वो भी जल्द ही पूर्ण होने वाली है।

केक

इसके अलावा अगर आप सपने में सिर्फ केक काटते हुए दिखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको कोई ऐसी सूचना हाथ लगने वाली है, जिसका आप सालों से इंतजार कर रहे थे।

सपने में आइसक्रीम खाते हुए देखना

आइसक्रीम

सपने में आइसक्रीम खाने का अर्थ है आपके दुखों का निवारण होगा और आने वाले दिनों में आपकी जिंदगी सुख शांति से गुजरेगी। अगर आपका कोई जरूरी काम रूक गया है तो वो भी बिना किसी अड़चन के पूरे होंगे। इतना ही नहीं बल्कि आपको आने वाले दिनों में संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है।

सपने में दूध पीना 

दूध पीना

सपने में दूध पीना भी शुभ संकेत है, इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपके लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी धन योग के संकेत होते हैं। इसके अलावा आप आने वाले दिनों में अपने सुख सुविधा के लिए खर्चे कर सकते हैं, साथ ही आपका भाग्य भी आपका साथ देगा।

सपने में दलिया खाना 

दलिया

सपने में दलिया खाना अच्छे संकेत माने जाते हैं। आपको आने वाले दिनों में कई योजनाओं में फायदा होगा। वहीं सपने में दलिया खाने का इशारा ये भी होता है कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button