विशेष

पार्टनर को हमेशा अपनी और आकर्षित करना चाहते हैं इन राशियों के लोग, कर जाते हैं कुछ भी

किसी भी इंसान की राशि उसके स्वभाव, हावभाव, व्यवहार और यहां तक कि उसके सोचने समझने की शक्ति पर भी काफी गहरा असर डालती है। कुछ लोग होते हैं, जो किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं, वहीं कुछ लोग होते हैं जो अपने अनुसार चीजों को बदलने की कोशिश करते हैं।

इसी कड़ी में कुछ राशि के लोग अपने पार्टनर या वाइफ का हमेशा अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं। जो लोग हमेशा अपने पार्टनर से अटेंशन पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें अगर पार्टनर की तरफ से थोड़ा भी अटेंशन नहीं मिला तो वो नाराज हो जाते हैं और इनसिक्योर फील करने लगते हैं।

ऐसे में ये हमेशा अपने पार्टनर को किसी न किसी रूप में खुद की तरफ आकर्षित करने का बहाना खोजते हैं। बहरहाल, यहां हम आपको कुछ ऐसी ही राशि के जातकों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपने पार्टनर से हर वक्त अटेंशन पाने की चाह रहती है। आइये जानते हैं, आखिर कौन सी हैं वो राशियां…

मेष राशि 

मंगल ग्रह के इस राशि के लोग अटेंशन सीकिंग होते हैं। ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर हमेशा इनके बारे में ही सोचे और हमेशा उनका अटेंशन इनकी तरफ हो। लिहाजा अगर आपका पार्टनर मेष राशि का है, तो समय समय पर ये जरूर बताते रहे हैं कि वो आपके जिंदगी का एक अहम सदस्य है, अन्यथा आपको नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

वैसे मेष राशि के लोग खुले विचारों वाले और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें अपने तरीके से जिंदगी जीना अच्छा लगता है और ये अपने मजबूत आत्मविश्वास से बड़े से बड़े कार्य को पूर्ण करने में सक्षम होते हैं।

कर्क राशि 

इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं। वैसे तो ये एक हैल्दी रिलेशनशिप में रहते हैं, मगर इन्हें अपने पार्टनर का काफी ज्यादा अटेंशन चाहिए होता है। रिलेशनशिप में ये बहुत इनसिक्योर होते हैं, ऐसे में ये अपने पार्टनर के अटेंशन से सुनिश्चित करते हैं कि इनका पार्टनर इन्हें प्यार करता है।

ऐसे में जब ये अपने वाइफ या पार्टनर के पास नहीं रहते हैं तो उन्हें बार बार मैसेज या कॉल करते हैं। लिहाजा अगर आप भी किसी कर्क राशि के जातक के साथ रिलेशनशिप में हैं तो समय समय पर ये बताते रहिए कि आप उनके बारे में क्या फील करते हैं।

सिंह राशि 

पार्टनर से अटेंशन पाने की बात हो और सिंह राशि का नाम न हो, ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। इस राशि के जातक सबसे ज्यादा अटेंशन सीकिंग माने जाते हैं। इन्हें बात बात पर अपने पार्टनर से अटेंशन की जरूरत होती है।

माना जाता है कि इनके आस पास के लोग इन्हें जितना अधिक कॉम्पलिमेंट्स देते हैं, ये उतना ही खुश रहते हैं। खासकर इन्हें अपने पार्टनर का अटेंशन चाहिए होता है। इनकी हमेशा यही चाहत होती है कि रिलेशनशिप में इनका पार्टनर इन्हें हमेशा स्पेशल फील कराए।

तुला राशि 

तुला राशि के जातक एक हैल्दी रिलेशनशिप मेंटेन करते हैं, साथ ही ये एक अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। ये अपने रिलेशनशिप में हमेशा बैलेंस बनाने की सोचते हैं। वहीं इस राशि के जातक बहुत बातुनी होते हैं, ऐसे में हमेशा ये पार्टनर से कम्युनिकेशन के माध्यम से जुड़े रहने का प्रयास करते हैं।

इस राशि के जातक अपने पार्टनर को हमेशा इस तरह से रखते हैं, जैसे एक पौधे को रखा जाता है। ये फ्लर्ट करने में भी माहिर होते हैं। खैर, इस राशि के जातकों की ये चाहत होती है कि एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए जितनी कोशिश ये करते हैं, उतना ही इनका पार्टनर भी करे।

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं और रिलेशनशिप में भी इन्हें अपने पार्टनर से ज्यादा अटेंशन की जरूरत नहीं होती। अगर ये पार्टनर से दूर रहते हैं तो बार बार मैसेज या कॉल करके परेशान नहीं करते हैं, लेकिन ये अपने पार्टनर की केयर जरूर करते हैं।

साथ ही ये इस बात को लेकर थोड़ा पॉजेसिव होते हैं कि रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास ये कर रहे हैं, इनका पार्टनर उन चीजों को अहमियत देता है या नहीं। हालांकि ये जिस किसी के साथ भी एक बार रिश्ता बना लेते हैं, उसे जिंदगी भर निभाते हैं।

इतना ही नहीं वृश्चिक राशि के जातक रिलेशनशिप में काफी ज्यादा लॉयल रहते हैं और अपने पार्टनर से भी लॉयलिटी की उम्मीद करते हैं। ऐसे में यदि आप किसी वृश्चिक राशि के शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आप उनसे झूठ ना बोलें।

Related Articles

Back to top button