अजब ग़जब

पैरों की उंगलियों के आकार से खुलता है आपके स्वभाव का राज, जानिए कैसे?

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही सामुद्रिक शास्त्र भी हमारे जीवन के बारे में काफी कुछ बताता है। सामुद्रिक शास्त्र से किसी व्यक्ति के हाव-भाव, स्वभाव और व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। जैसे चेहरे से जीवन के कई राज खुलते हैं, वैसे ही पैरों की ऊंगलियों से भी इंसान के कई गहरे राज खुलते हैं। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको पैरों की उंगलियों से व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताने जा रहे हैं…

उंगलियों का मोटा होना

जिन लोगों के पैरों की उंगलियां मोटी होती हैं, वो बेहद ही खुशमिजाज होती हैं और अपने इसी खुशमिजाज नेचर से ये लड़कियां सभी को अपनी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित कर लेती हैं। ऐसे में इन लड़कियों की अपने रिश्तेदारों और दोस्तों संग खूब जमती है। साथ ही ये शादी के बाद अपने ससुराल में भी सबकी लाडली बनकर रहती हैं।

मोटी उंगली वाली लड़कियां बेहद शांत स्वभाव की होती हैं और इन्हें कभी किसी बात पर गुस्सा नहीं आता है। ये हमेशा ठंडे दिमाग से काम लेती हैं। इतना ही नहीं ये हमेशा सामने वाले की सहूलियत का ध्यान रखती हैं और कोशिश करती हैं कि इनकी वजह से किसी को परेशानी न हो।

पतली उंगलियां होना 

जिन लड़कियों के पैरों की उंगलियां पतली होती हैं, वो काफी कंजूस होती हैं। फिजूल खर्ची इनके डायरी में ही नहीं रहती है, इतना ही नहीं ये जल्दी से अपने दोस्तों पर भी खर्च नहीं करती हैं। ये लड़कियां अपने काम हमेशा दूसरे पर डालती हैं। ये ऐसे पार्टनर की तलाश करती हैं, जो हमेशा इनके मुताबिक चले और इनकी सभी जरूरतों को पूरा करे।

पार्टनर के मामले में ये लड़कियां बहुत ज्यादा पॉजेसिव भी होती हैं और हमेशा एक पैसों वाला पार्टनर ही ढूंढती हैं, ताकि इनकी सभी ख्वाहिशें पूरी हो सकें।

उंगलियां के बीच अधिक दूरी होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैरों की उंगलियों में काफी ज्यादा गैप रहता है, वो स्वभाव से काफी स्वार्थी होती हैं। ये हमेशा पहले अपना हित सोचती हैं। हालांकि इन्हें समाज में भी अपना नाम बनाना बखूबी आता है। ये लड़कियां स्वार्थी जरूर होती हैं, मगर ये अपने जिंदगी में कोई भी फैसला लेने से पहले हजार बार सोचती जरूर हैं। ये किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरा प्लानिंग जरूर कर लेती हैं, उसके बाद ही काम करती हैं।

उंगलियों के बीच ज्यादा गैप ना होना

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों के पैरों की उंगलियों के बीच ज्यादा गैप नहीं होता है, वो लड़कियां अपने पार्टनर और घरवालों के प्रति काफी ईमानदार होती हैं। ऐसे में ये जिस किसी के साथ भी रिश्ता जोड़ती हैं, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाती हैं, लिहाजा इनकी लव लाइफ काफी अच्छे ढंग से चलती है।

हालांकि इन लड़कियों को लोगों से ज्यादा घुलना मिलना अच्छा नहीं लगता है, ये जल्दी किसी के साथ बात करना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी छोटी होती है। इनके सिर्फ उतने ही दोस्त होते हैं, जिन्हें ये बहुत अच्छे से जानती हैं।

अंगूठे को छोड़ सभी उंगलियों का बराबर होना 

जिन लड़कियों के पैर के अंगूठे को छोड़ बाकी सभी उंगलियां बराबर होती हैं, वो कला प्रेमी होती हैं। इन लड़कियों को कला से अधिक प्रेम होता है। साथ ही साथ ये दिखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। अपनी सुंदरता से ये किसी  को भी क्षण भर में अपना दीवाना बना लेती हैं।

ये लड़कियां जिज्ञासु प्रवृति की होती हैं, इन्हें नई नई चीजें जानना और खोजना बेहद पसंद होता है। साथ ही इन्हें हर चीज शांत मन से करना पसंद होता है।

अंगूठे व साथ वाली उंगली का समान होना

जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा और उसके साथ वाली उंगली बिल्कुल एकसमान होती है, वो लड़कियां चीजों को अपने मुताबिक ही करना पसंद करती हैं। इन्हें किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं होता है, ये खुले विचारों वाली होती हैं। ऐसे में जब ये कोई काम करती हैं तो उसमें इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है।

सख्त स्वभाव और खुले विचारों वाली ये लड़कियां अपने करियर में एक अच्छी लीडर बनती हैं। यही नहीं बल्कि ये किसी भी चीज को एक बार पाने की ठान लेती हैं, तो उसे हासिल करके ही मानती हैं।

Related Articles

Back to top button