धार्मिक

राहु-केतु 26 नवंबर से बदलेंगे चाल तो इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

छाया और अशुभ ग्रह माना जाने वाला राहु 26 नवंबर को गोचर करने वाले हैं। राहु मिथुन से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। राहु का ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है, तो कुछ राशि के जातकों को सचेत रहना होगा।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अगर कुंडली में राहु की दशा खराब रहती है तो कोई काम नहीं बनता है और जातक को मानसिक, शारीरिक कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। वहीं अगर राहु अच्छी स्थिति में हो तो इससे जातक को आकस्मिक लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं, आखिर राहु का राशि परिवर्तन आपकी राशि के लिए कैसा होने वाला है…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों  के लिए यह बदलाव अच्छा साबित होगा। दरअसल, इससे मेष राशि के लोगों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, जिसकी वजह से आगे बढ़ेंगे।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह अच्छा नहीं है। दरअसल, इस बदलाव से आपके जीवन में समस्याएं आएंगी, जिसकी वजह से लड़ाइयां होंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, इन्हें सावधान रहने की ज़रूरत है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिणाम शुभ होगा। इनकी आर्थिक समस्या सुलझेगी और इनका जीवन भी सुधरेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन ज्यादा लाभकारी होगी। इन्हें धनलाभ होने के आसार हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को नौकरी में दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में, इन्हें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रहेगा। ज़रूरत है कि ये लोग खुद पर संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अपने मानसिक सेहत का ध्यान रखें, वरना डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु के जातकों को बिजनेस में नुकसान होने के योग है। ऐसे में, कामकाज ध्यान से करें, वरना नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

मकर के जातकों के दुश्मन भारी रहेंगे, लेकिन समय के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा।

कुंभ राशि

कुंभ के जातक अपने बच्चों का खास ध्यान रखें। इतना ही नहीं, परिवार में मतभेद के योग हैं। ऐसे में, आप सावधानी रखें।

मीन राशि

मीन के जातक अपने परिजनों के सेहत का ध्यान रखें, वरना मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button