धार्मिक

राशिफल 28 सितंबर: आज माता रानी इन 2 राशियों पर बरसाएंगी कृपा, जीवन के सारे दुख हो जाएंगे दूर

आज हम आपको बुधवार 28 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। नए कामों की तरफ रुचि बढ़ेगी लेकिन जोखिम भरे कामों से आपको दूर रहना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। खानपान की आदतों में सुधार करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको पहले किए गए कामों से धन लाभ और फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आप अधिक तनाव लेने से बचें। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि यह आप को नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार में सब के साथ बेहतरीन तालमेल स्थापित होंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ मनोरंजन की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जरूरी काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कुछ पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आप अपनी योजनाओं को सफल करेंगे। नौकरी, व्यापार में तरक्की व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सारी चिंता खत्म हो जाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। भाई के सहयोग से व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, इससे जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी मामले में सोच विचार करने के बाद ही फैसला लीजिए। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कठिन मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

Related Articles

Back to top button