विशेष

दिसंबर में जन्में लोगों में छिपी होती हैं ये खूबियां, जानें इन के राज़ और कुछ ख़ास बातें

दिसंबर का महीना आने वाला है, इस महीनें में कई दिग्गजों का जन्मदिन होता है। इसमें अटल बिहारी बाजपेयी से लेकर सलमान खान और रजनीकांत तक कई जानी मानी हस्ती शामिल हैं। ऐसे में माना जाता है कि दिसंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व बाकियों से थोड़ा अलग होता है।

बता दें कि दिसंबर के महीने में अटल बिहारी बाजपेयी, सलमान खान, रजनीकांत, महान गणितज्ञ रामानुजम, अनिल कपूर, सोनिया गांधी, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, रतन टाटा, अरूण जेटली, सी राजगोपालचारी, पंडित मदन मोहन मालवीय और मनोह पर्रीकर जैसी शख्सियतों का जन्म दिसंबर के महीने में ही हुआ है। तो आइए जानते हैं आखिर दिसंबर में जन्में लोगों का स्वभाव बाकियों से कैसे अलग होता है।

बेहतरीन लीडरशीप क्वालिटी

दिसंबर में जन्में लोगों को अगर कभी लीड करने का मौका मिलता है तो वो एक बेहतरीन लीडर साबित होते हैं। इसका उदाहरण अटल बिहारी बाजपेयी और अरूण जेटली जैसे लोग हैं। इनमें टीम को संभालने का काफी अच्छा गुण पाया जाता है। साथ ही किसी भी परिस्थिति को ये बहुत ही अच्छे तरीके से हैंडल करते हैं।

इन लोगों की वाकपटुता और तार्किक क्षमता इन्हें दूसरों से अलग और महान बनाती है। इन्हें हर चीज के अच्छे और बुरे पहलुओं के बारे में पता होता है और ये उसी के अनुरूप कार्य करते हैं।

क्रिएटिव

दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोगों में कूट कूटकर क्रिएटिविटी भरी होती है। यही वजह है कि ये किसी भी काम को एक अलग तरीके से करते हैं और उसके बेहतर परिणाम मिलते हैं। माना जाता है कि अपने रचनात्मक कौशल के कारण ये लोग अधिकतर अभिनेता, निर्माता और कलाकार आदि बनते हैं।

धनवान 

दिसंबर माह में जन्में लोगों को करियर में काफी सफलता मिलती है, इस वजह से ये काफी धनवान बनते हैं। इन्हें अपने जिंदगी में कभी पैसों की कमी नहीं होती है, इस वजह से इन्हें कभी किसी चीज की भी कमी नहीं होती है और पूरी जिंदगी ऐशो आराम से चलती है।

भाग्यशाली 

इस महीने जन्म लेने वाले लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल हर मामले में भाग्य इनका साथ देता है, मगर ये मेहनती भी होते हैं। मेहनत करते हैं, तभी किस्मत इनका साथ देती है। लिहाजा हर चीज को सिर्फ किस्मत के भरोसे नहीं छोड़ देना चाहिए, कुछ अच्छा पाने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है।

ईमानदार

दिसंबर के माह में जन्म लेने वाले लोग ईमानदार होते हैं और ये अपनी जिंदगी में कभी भी बेईमानी नहीं करते हैं और गलत रास्ते पर नहीं चलते हैं। इन लोगों को पता होता है कि झूठ बोलकर इन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए ये सदैव ही अपने नैतिक मूल्यों के प्रति दृढ़ होते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, इन्हें अपने नैतिक मूल्यों से कोई हिला भी नहीं सकता।

एनर्जेटिक 

इस महीने में जन्म लेने वाले लोग काफी एनर्जेटिक होते हैं। ऐसे में ये जो भी काम करते हैं, उसमें अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। इन्हें कोई भी काम बेमन से करना अच्छा नहीं लगता है, ये या तो पूरे मन से काम करेंगे या नहीं करेंगे। साथ ही इनके अंदर अपने प्रोफेशन को लेकर गजब का जुनून होता है। इसके अलावा ये लोग दूसरों की भी जमकर मदद करते हैं और अपने इसी खासियत की वजह से ये एक अच्छे लीडर बनते हैं।

डाउन टु अर्थ

इनके पस धन की कमी नहीं होती है, मगर ये लग्जरी लाइफ जीने की आकांक्षा नहीं रखते हैं। इनके लिए छोटी छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं। मसलन, प्यार, दोस्ती, हंसी खुशी ही इनके लिए सबकुछ है। ये अपने जिंदगी के एक एक पल को खुलकर जीना पसंद करते हैं। ऐसे में हर कोई इनका दोस्त बनना पसंद करता है, लिहाजा इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है।

सीक्रेटीव

ये अपने प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस का खूब ख्याल रखते हैं। ऐसे में ये हर किसी से अपनी भावनाओं को साझा करना पसंद नहीं करते हैं। ये सिर्फ अपने करीबियों को ही फीलिंग्स शेयर करते हैं यानी उन्हीं लोगों से अपनी बातें शेयर करते हैं,  जिन पर इन्हें भरोसा होता है।

जिद्दी


कई सकारात्मक पक्ष होने के साथ साथ हर इंसान में नकारात्मक पक्ष भी जरूर होते हैं। दिसंबर में पैदा होने वाले लोग काफी जिद्दी किस्म के होते हैं और ये सिर्फ अपनी मान्यताओं और विश्वासों को ही स्वीकार करते हैं। कई दफा ये गलत होते हैं, इसके बावजूद ये खुद को सही मानते हैं। हालांकि ये दूसरों पर अपनी चीजें थोपने का प्रयास नहीं करते हैं।

वफादार

दिसंबर में पैदा हुए लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। ये विश्वासपात्र होने के साथ साथ वफादार भी होते हैं। अगर इन लोगों की किसी से एक बार दोस्ती हो जाती है, तो ये जिंदगी भर उनसे जुड़े रहते हैं। ये न रिश्तों में धोखा देते हैं और ना ही धोखा खाते हैं। ये झूठ नहीं बोलते हैं, साथ ही चिकनी बातें करना इन्हें अच्छा नहीं लगता है।

Related Articles

Back to top button