धार्मिक

आर्थिक परेशानी चुटकियों में हो जाएगी दूर, बस कर लें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप

भगवान विष्णु की पूजा करने से हर कामना पूर्ण हो जाती हैं और सभी कष्टों से निजात भी मिल जाता है। भगवान विष्णु का पूजन करने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और कर्ज से छुटकारा भी मिल जाता है। अगर आपके ऊपर कर्ज चढ़ा है या आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही है, तो आप नीचे बताए गए टोटके कर लें। इन टोटकों को करने से भगवान विष्णु की कृपा बन जाएगी और कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

करके देखें ये उपाय, खुल जाएगा भाग्य, होने लग जाएगा धन लाभ

गुरुवार के दिन जरूर करें पूजन

 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। इसलिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन जरूर करें। विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से इनकी कृपा आप पर बन जाएगी और जो भी आपकी परेशानी होगी वो दूर हो जाएगी है।

करें पीपल के पेड़ की पूजा

पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस पेड़ का पूजन करने से भी आर्थिक समस्या दूर हो जाती है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जला दें और इस पेड़ की परिक्रमा करें। पेड़ की परिक्रमा करने के बाद पीछे मुड़े बिना घर आ जाएं।

जरूर धारण करें पीले वस्त्र

 

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद ही प्रिय है। इसलिए इनकी पूजा करते समय आप इन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें और पूजा करते हुए पीले वस्त्र ही धारण करें। पूजा पूरी होने के बाद भगवान विष्णु को अर्पित किए पीले वस्त्र किसी पंडित को दान कर दें। लगातार 5 गुरुवार ये उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा बन जाएगी और आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा भगवान विष्णु का पूजन करते हुए उन्हें पीले फूल, गुड़, चने की दाल, केले जरूर चढ़ाएं।

तिजोरी में रखें पीला वस्त्र

गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करें। पूजा करते समय उनके सामने एक पीला वस्त्र रख दें और उसपर एक रुपए का सिक्का रखें। पूजा पूरी होने के बाद ये वस्त्र सिक्के सहित अपनी तिजोरी के अंदर रख दें। ऐसा करने से तिजोरी सदा पैसों से भरी रहेगी।

कर्ज मुक्ति के लिए

जिन लोगों पर कर्ज चढ़ा हुआ है वो लोग पीले रंग की वस्तु का दान करें और विष्णु जी से जुड़े पाठों को पढ़ें। ये उपाय करने से धन कमाने के मार्ग खुल जाएंगे।

करें इन मंत्रों का जाप

नीचे बताए गए मंत्रों का जाप करने से भी भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाएगें और धन लाभ होने लग जाएगा। ये मंत्र इस प्रकार हैं-

  • ॐ अस्य बृहस्पति नम: (शिरसि)
  • ॐ अनुष्टुप छन्दसे नम: (मुखे)
  • ॐ सुराचार्यो देवतायै नम: (हृदि)
  • ॐ बृं बीजाय नम: (गुहये)
  • ॐ शक्तये नम: (पादयो:)
  • ॐ विनियोगाय नम: (सर्वांगे)

विष्णु जी के मुख्य मंत्र
विष्णु रूपं पूजन मंत्र-शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम। विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम। लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

विष्णु गायत्री महामंत्र- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।
विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

विष्णु जी के बीज मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।

ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।

Related Articles

Back to top button