धार्मिक

आज शुक्रवार के दिन बन रहा है बेहद शुभ योग, शिव-पार्वती की कृपा से इन 4 राशियों का होगा बेडा पार

27 नवंबर 2020 यानी कि आज प्रदोष व्रत है। शुक्रवार के दिन पड़ने की वजह से इसको शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह व्रत सौभाग्य बढ़ाने वाला माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शुक्र प्रदोष व्रत पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशि के लोग हैं, जिनके ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती जी का आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर शुभ-अशुभ असर रहने वाला है।

आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों के अधूरे काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुके हुए कामकाज प्रगति पर आएंगे। भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से आपको कई क्षेत्रों से फायदा मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपके जीवन के कष्टों का निवारण होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका अधिक मन लगेगा। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। घर-परिवार के किसी सदस्य की तरक्की मिलने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है।

कन्या राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका मानसिक तनाव काफी हद तक खत्म हो सकता है। पैसा कमाने के नए मौके हासिल होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती जी की कृपा से प्रेम संबंधों में आपको सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। आप अपने प्रिय के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का शानदार प्रभाव देखने को मिलेगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे करेंगे। आपको कुछ नया अनुभव मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि वाले लोगों को कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। करियर में आपको लगातार सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर शुक्र प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का बहुत ही उत्तम प्रभाव रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम को लेकर तारीफ होगी। सफलता के नए मौके मिल सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कामकाज के प्रति आप लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अचानक धन कमाने के जरिए मिल सकते हैं। किसी काम को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आप किसी भी मामले में धैर्य बनाए रखें। छात्रों का समय मिलाजुला रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। यदि आप कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार करना आवश्यक है। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज की परेशानी बनी रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को अपनी वर्तमान की स्थिति से ही संतुष्ट रहना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कारोबार में फायदा मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आप जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें, इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर काफी भागदौड़ करेंगे, जिसके कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। इस राशि के लोग अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी जगह नौकरी मिलेगी।

मकर राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आपको अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button