सर्दियों में रामबाण से कम नहीं है ये साग, कई बीमारियों को करता है जड़ से खत्म

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इन दिनों पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के अलग अलग उपाय ढूंढ रहे हैं, साथ ही खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग हरी सब्जियों का जमकर इस्तेमाल करते हैं। सर्दी के मौसम में हरी सब्जियां सबसे ज्यादा खाई जाती हैं, क्योंकि ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां न सिर्फ सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्कि इससे खूबसूरती भी बढ़ती है। बता दें कि इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और इटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में होती है, जिसमें वजन कंट्रोल होने के साथ साथ चेहरे की झुर्रियां भी गायब होती हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में 6 अलग अलग प्रकार के साग के फायदों के बारे में बताने वाले हैं…
1. जोड़ों के दर्द को दूर करता है सरसों का साग
सरसों का साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कैलोरी और फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। जबकि कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, डी, बी-12, मैग्निशिम, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व बॉडी को डिटॉक्स करने में फायदेमंद होते हैं। सरसों के साग में पाया जाने वाला पोटैशियम हड्डियों के लिए काफी अच्छा है, जो इसे मजबूती देता है।

अगर आपको गाठिया या जोड़ो में दर्द की शिकायत रहती है तो सरसों का साग अवश्य खाएं, ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, वो वजन कंट्रोल करने के लिए भी सरसों के साग को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. शुगर कंट्रोल के लिए खाएं मेथी का साग
मेथी एक गुणकारी सब्जी है। इसके रोजाना सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्राल लेवल और शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल में रहता है। इसकी वजह ये है कि मेथी में फॉलिक एसिड, विटामिन ए, सी और बी6, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।

मेथी का साग जोड़ों के दर्द और गठिए के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही नहीं बल्कि इस साग के सेवन से ब्लड क्लॉटिंग का खतरा भी कम होता है।
3. हैल्दी हर्ट के लिए खाएं पालक
पालक खाने के कई फायदे होते हैं, ऐसे में सर्दी के दिनों में पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें आयरन, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से हार्ट से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं पालक से खून की कमी भी नहीं होती है और कैंसर जैसे घातक बीमारी के लिए भी ये सुरक्षा कवच का काम करती है।
4. पथरी से निजात पाने के लिए खाएं बथुआ साग
बथुए के साग को सरसों के साग के साथ मिक्स करके, सब्जी बनाके, रायता औ परांठा बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। बथुआ भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें पौटेशियम, विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं।

जिन्हें किडनी या पथरी की समस्या हो उनके लिए ये साग किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर पथरी के मरीज अपने डाइट में बथुआ साग को शामिल कर सकते हैं। यही नहीं इस साग के सेवन करने वाले लोगों को गैस या कब्ज आदि की समस्या नहीं होती है।
5. जानिए शलगम साग के फायदे
सर्दियों में खांसी जुखाम की समस्या बेहद आम है। हालांकि कुछ लोग बहुत जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं, ऐसे लोगों को शलगम जरूर खाना चाहिए। यही नहीं बल्कि शलगम का साग बवासीर के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, सी, के, बीटा कैरोटिन और पोटैशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

शलगम का साग शुगर के मरीजों के लिए भी उपयोगी है। इसके अलावा जिन लोगों की आंखे कमजोर हैं और जिन्हें चश्मा लगा है, उन्हें जरूर इस साग का सेवन करना चाहिए।
6. झुर्रियां दूर करें चौलाई का साग
इसमें लायसिन नामक अमिनो एसिड पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के साथ स्किन एजिंग साइन को बढ़ने से रोकता है। इस साग में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और कई तरह के विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में बॉडी को कई तरह इंफैक्शन्स होते हैं, चौलाई का साग इन इंफैक्शन्स से भी शरीर को बचाता है।
साग पकाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान
इन साग को बनाते समय सिर्फ इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन्हें किसी तांबे के बर्तन में नहीं बनाना चाहिए, इससे सभी तरह के पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साग को आप एल्युमीनियम या स्टील के बर्तन में पका सकते हैं।
साग काटने से पहले साग को अच्छे से नमक वाले गर्म पानी में धो लें। इससे धूल मिट्टी के साथ साथ सूक्ष्म बैक्टीरिया भी मर जाते हैं।