धार्मिक

Rashifal 28 November: शनिदेव की कृपा से आज दूर होंगे इन 3 राशियों के कष्ट व चमकेगा भाग्य

हम आपको शनिवार 28 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को अपनी जिद पूरी करने के लिए मनाएंगे। उच्च शिक्षा कर रहे लोग पढ़ाई पर ध्यान दें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके लिए भी आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज के दिन यात्रा पर जाने से बचें। किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सरकारी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है इसलिए मेहनत करना जारी रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कार्यस्थल पर सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिद्वंदी से शत्रुता कम करने की कोशिश करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। नवविवाहित जोड़े आपसी मतभेद दूर करें। आज किया गया निवेश भविष्य में काम आएगा। कुछ खास लोगों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिलेगा। परिवार के मामलों में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। करियर को दिशा देने की कोशिश करेंगे। पिता का स्वास्थ्य यदि पहले से खराब चल रहा है तो उनका आज विशेष ध्यान रखना है। यात्रा करते समय वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपरिचितों पर ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को संभालने में कामियाब होंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में सावधान रहने की जरूरत है। मानसिक स्थिति संतुलन में रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी घर के कामों में आपसे मदद की उम्मीद करेगा। किसी महत्वपूर्ण जगह जाने की सोच रहे हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेने से बचें। किसी यात्रा में जाना आरामदायक नहीं होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर ईमानदार रहें। समाज सेवा करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए कार्यों की शुरूआत के लिए यह दिन अनुकूल है। अपनी शादीशुदा जिंदगी को सुखी बनाए रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की कोशिश करनी चाहिए। छोटा सा बदलाव आपके रिश्ते को प्रगाढ़ बनाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक तौर पर यह दिन उत्तम रहेगा। आपको निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। अनैतिक संबंधों से परहेज करें। अपने जनसंपर्क को बढ़ाते हुए अपने नेटवर्क को और मजबूत करना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कारोबार के लिए दिन अच्छा है। कामकाज को लेकर मन में कई तरह के असमंजस हैं रहेंगे जिसकी वजह से आपकी मेहनत में कमी आएगी। संपत्ति संबंधी सौदे में फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान-सम्मान बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा इसलिए आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, ऐसा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपकी रचनात्मकता देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। यदि आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। छोटे भाई से विवाद हो सकता है। जिससे पारिवारिक माहौल तनाव पूर्ण रहने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएंगे एवं अपनी पूरी गलतफहमी दूर कर लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने भीतर की प्रतिभा का पूर्ण लाभ लेने का समय है। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। खुशहाल जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। किसी से भी अहम का टकराव नहीं करना है जिसकी वजह आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार बेहतर चलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह आर्थिक मोर्चे पर एक मिश्रित दिन होगा, क्योंकि चीजें संतुलित होंगी। पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपके सही आर्थिक योजनाओं का उचित परिणाम आज आपको मिल सकता है। यदि आप संतान के लिए कुछ निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन इस विषय पर प्लान करना उत्तम रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से राहत मिलेगी। अपने और दूसरों के साथ ईमानदार होना आपके लिए अच्छा है। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आएगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। ऐसे विचारों को खुद पर हावी ना होने दें जिनसे आपके संबंध खराब हों। ऐसे लोगों से जुड़ने से भी बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट के लिए आपको ट्रेनिंग का अवसर मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव की सोच सकते हैं। किसी सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

आपने Rashifal 28 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चाणक्य ज्ञान : इन 4 चीज़ों से कभी संतुष्ट नहीं हो पाता है इंसान, पूरी ज़िंदगी हो जाती है बर्बाद

Related Articles

Back to top button