धार्मिक

आज बैकुंठ चतुर्दशी पर बना परिध योग, जानिए किन राशियों को मिलेगा फायदा, किस पर रहेगा अशुभ प्रभाव

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से आकाशमंडल में कई शुभ योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में शुभ योग की स्थिति ठीक है तो जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज बैकुंठ चतुर्दशी है। इस दिन भगवान शिव जी के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि आज परिध योग बन रहा है, इसके अलावा रवि योग भी रहेगा। आखिर इसका आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं बैकुंठ चतुर्दशी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से बेहतर नतीजे मिलेंगे यह शुभ योग आपके जीवन की खुशियों को कई गुना बढ़ा सकता है आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी आपका मन उत्साह से भरा रहेगा आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को भी करने में सक्षम हो सकते हैं व्यापार में लाभ मिलने की स्थिति बन रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी सगे रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की तरक्की से आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के ऊपर इसका बहुत ही अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शुभ योग के प्रभाव से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। आप हर कामकाज में धैर्य का परिचय देंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मकर राशि वाले लोग अपनी मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में ढेरों खुशियां मिलेंगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी किस्मत मजबूत रहेगी। भाग्य के सहारे कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। संतान की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह शुभ योग बहुत ही ठीक रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि वाले लोगों को अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलने की संभावना है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लेनदेन के कामों में लाभ मिल सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। धन नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। इस राशि के लोग अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटा लें। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी सेहत खराब हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की सहायता लेनी पड़ेगी।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव रहने वाला है। आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। मित्रों से कहासुनी हो सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध खराब होने की संभावना नजर आ रही है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अचानक कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में ना लें। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों की सफलता प्रभावित हो सकती है। इस राशि के लोग अपनी योजनाओं पर गंभीरता से ध्यान दीजिए। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। साझेदारों से वाद-विवाद होने की संभावना है। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका हैं।

Related Articles

Back to top button