बॉलीवुड

सर्दियों के मौसम में रामबाण से कम नहीं है ये 6 पकौड़े, कोसों दूर रहती हैं बीमारियां

सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह की सीजनल बीमारियों का साया भी लोगों पर मंडराने लगता है। इस मौसम में, लोगों की सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि वे खुद को ठंड से कैसे बचाएं?

ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इसकी चपेट में आ ही जाते हैं। दरअसल, ठंड से बचने के लिए पौष्टिक खानपान का होना भी अनिवार्य है, तभी आप इस सीजन में तंदुरुस्त रह सकते हैं।

सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों की बहार होती हैं, जिनके कई फायदे होते हैं। ऐसे में, यहां हम आपको हरी सब्जियों के पकौड़ो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको खाने से आप ठंड के मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं।

अरबी के पत्तों के पकौड़े

सर्दियों के मौसम में लोग खूब खाते हैं, जिसकी वजह से उनकी चर्बी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं,कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ जाता है। ऐसे में, अगर आपका भी पेट निकल आया है या आप इससे बचना चाहते हैं, तो आपको अरबी के पत्तों के पकौड़े ट्राई करने चाहिए।

अरबी के पत्ते के पकौड़े

अरबी के पत्तों भी पौषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होते हैं। हालांकि, ये पकोड़े आम नहीं है, बल्कि इन्हें खास विधि से बनाया जाता है, जिसकी वजह से इनके लाजवाब स्वाद और अनेक फायदे होते हैं।

पौष्टिक पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले अरबी के पत्तो को धोकर बेसन में मिक्स करें। इसके बाद, पत्तो पर नमक, मिर्च और मसाला मिलाएं। आखिरी में, इन्हें गोल शेप में सूती धागे से लपेट कर तलें और फिर चटनी के साथ सर्व करें।

मेथी के पकौड़े

अगर आपको बहुत ज्यादा ठंड लगती है या फिर आपको ठंडी का मौसम सूट नहीं करता है, तो नाश्ते या लंच में मेथी के पकोड़े ट्राई करने चाहिए। दरअसल, मेथी ठंड में वरदान मानी जाती है। ऐसे में, इसका सेवन करना न भूलें।

मेथी के पकौड़े

मेथी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही इसकी तासीर गर्म होने की वजह से ठंड से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं, आप इसकी मदद से कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।

आप मेथी के पकौड़े को किसी भी तरह से बना सकते हैं। आप चाहे तो मेथी को बारीक काटकर बेसन में नमक और मिर्च डालकर तेल या रिफाइंड में तल दें और फिर चटनी के साथ गरमागरम खाएं।

फूलगोभी के पकौड़े

ठंड के मौसम में यदि आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो आपके लिए फूलगोभी के पकौड़े बहुत ही लाभकारी होंगे। दरअसल, फूलगोभी में मौजूद विटामिन आपके पाचन तंत्र को सुचारू बनाए रखता है।

गोभी के पकौड़े

सर्दी के मौसम में फूलगोभी की सब्जी खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन यहां हम आपको इसके पकौड़े खाने की सलाह दे रहे हैं, जिससे आपका पाचन तंत्र सुचारू ढंग से काम करता है।

फूलगोभी के पकौड़े बनाने के लिए आप बारीक या थोड़े मोटे मोटे फूलगोभी को काट लीजिए और फिर बेसन में मिलाकर तल लें। इसके अलावा, आप इसके पत्तों का भी पकौड़े बना सकते हैं, जो बहुत फायदेमंद होता है।

पालक के पकौड़े

पालक में मौजूद सभी तत्वों की मदद से हम खुद को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। दरअसल, पालक खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप रोगों से आसानी से लड़ सकते हैं।

पालक के पकौड़े

पालक की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती है। ऐसे में, यदि आप पालक के पकौड़े ट्राई करेंगे तो यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ हैल्दी भी रहेगा। साथ ही बच्चों को भी खूब पसंद आएगा।

पालक में विटामिन-सी से भरपूर हरी मिर्च को मिलाकर भी पकौड़े बना सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि  इसमें आयरन होने की वजह से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होगा। इसके अलावा आँखी की रोशनी भी बढ़ती है।

मूंग दाल के पकौड़े

यूँ तो ठंड के मौसम में आप किसी भी हरी सब्जी के पकौड़े खा सकते हैं, लेकिन इसके अलावा आप मूंग दाल के पकौड़े भी खा सकते हैं। मूंग दाल के पकौड़े बहुत ज्यादा पौष्टिक होते हैं, जो बीमारियों से दूर रखते हैं।

मूंगदाल के पकौड़े

मूंग दाल के पकौड़े से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट रहता है। इतना ही नहीं, ये पकौड़े बच्चों को भी खूब पसंद आते हैं। ऐसे में, आप इसे नाश्ते या लंच में बना सकते हैं।

इस पकौड़े को बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घण्टों के लिए भिगो कर रख दें। उसके बाद इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को बाउल में निकाल कर नमक-मिर्च और मसाले डालकर मिलाएं।  और फिर इन्हें तल लें।

प्याज के पकौड़े

प्याज तो हर मौसम में आपको बीमारियों से बचाता है। ऐसे में, ठंड के मौसम में तो प्याज रामबाण का काम करता है। इसमें मौजूद तत्व कई बीमारियों से आपको दूर रखता है।

प्याज के पकौड़े

प्याज में मौजूद विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से आप जल्दी जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। साथ ही सर्दी-जुकाम, मौसमी बुखार आदि से भी राहत मिलती है।

प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को काट लें। फिर बेसन में प्याज, नमक और मिर्च मिला लें। इसके बाद गोल शेप में तेल में इसे तल लें। और फिर इसे चटनी के साथ खाएं।

(नोट- आप इन पकौड़ो का स्वाद सुबह या दोपहर को ही लें। दरअसल, रात में यदि आप इन्हें खाएंगे तो पेट भारी हो सकता है)

Related Articles

Back to top button