बॉलीवुड

बीवी और बच्चों के साथ इस आलीशान घर में रहते हैं सनी देओल, देखें तस्वीरें

गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता सनी देओल भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर राजनीति में एक्टिव हो गए हों, मगर फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता अभी भी बनी हुई है। फैंस उनकी हर छोटी से छोटी बातों पर नजर रखते हैं। खैर, आज हम इस आर्टिकल में सनी देओल के मुंबई स्थित आलीशान बंगले की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

बता दें कि सनी देओल वैसे तो पंजाब के रहने वाले हैं और ज्यादातर समय अपने पैतृक निवास में ही गुजारते हैं, मगर मुंबई भी आना जाना लगा रहता है। ऐसे में मुंबई के पॉश इलाके जुहू में सनी का एक आलीशान बंगला है। सनी देओल यहां अपनी पत्नी पूजा, मां प्रकाश कौर और दोनों बेटों करन और राजवीर के साथ रहते हैं।

मुंबई में स्थित शानदार बंगले के अलावा पंजाब में सनी का पैतृक घर भी काफी शानदार है। यही नहीं बल्कि यूके में भी सनी ने एक घर खरीद रखा है। यूके वाले घर में सनी कभी कभी फिल्मों की शूटिंग के लिए जाते हैं। 

अंदर से ऐसा दिखता है सनी का आलीशान घर

सनी देओल के घर मुंबई वाले घर में जिम को खास तवज्जो दी गई है और ये सनी सहित उनके दोनों बेटों का भी सबसे पसंदीदा एरिया है। सनी अपने बेटों के साथ अक्सर जिम करते हुए देखे जाते हैं।

सनी देओल का घर

बाहर से सनी का घर बेहद खास नजर आता है। पेड़ पौधों से घिरा ये घर काफी शानदार है। बता दें कि जुहु इलाके में अमिताभ बच्चन का जलसा भी है। यही नहीं बल्कि कई अन्य फिल्मी सितारों का  घर भी इसी इलाके में है।

सनी देओल का घर

सनी के घर के लिविंग रूम की बात करें तो यहां मौजूद महंगा और आलीशान सोफा सेट लिविंग रूम की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इसके अलावा सनी के घर में जगह जगह वॉल पेंटिग्स भी नजर आते हैं।

ऐसा रहा है सनी का फिल्मी करियर

बता दें कि सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म बेताब से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। सनी को उनके दमदार एक्टिंग और एग्रेशन के लिए आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं। वे तकरीबन 4 दशक तक फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहे और अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं।

सनी देओल का घर

सनी ने डकैत, राम अवतार, जोशीले, त्रिदेव, चालबाज, निगाहें, आग का गोला, घायल, नरसिम्हा, विश्वात्मा, दामिनी, डर, जीत, जिद्दी, बॉर्डर, सलाखें, इंडियन, चैम्पियन, मां तुझे सलाम, गदर और यमला पगला दीवाना जैसी कई सुपरहिट फिल्मो में लीड रोल प्ले किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल 2019 में 365 करोड़ रूपए के संपत्ति के मालिक थे। वहीं सनी के एक फिल्म की फीस की बात करें तो वो तकरीबन 7 से 8 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं।

सनी देओल का घर

वैसे तो अब सनी एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गए हैं और उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है। सनी के इस प्रोडक्शन हाउस का नाम विजेता फिल्म्स है। विजेता फिल्म्स के बैनर तले सनी ने दिल्लगी और घायल वंस अगेल जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

बता दें कि सनी फिल्मों के अलावा ऐड की भी शूटिंग करते हैं। एक ऐड के लिए सनी तकरीबन 2 करोड़ रूपए लेते हैं। वे लक्स कोजी, फॉर्मट्रैक ट्रैक्टर और बीकेटी टायर जैसी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।

सनी देओल का घर

बता दें कि अब सनी देओल एक्टिंग की दुनिया को छोड़ नई राजनीतिक पारी खेल रहे हैं। उन्होंने बीते साल भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी और पंजाब के गुररदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया और सांसद बने। अब सनी अपना ज्यादातर समय अपने लोकसभा क्षेत्र में ही गुजारते हैं।

Related Articles

Back to top button