विशेष

शाहरुख खान ने अनंत अंबानी से पैसे के मामले को लेकर पूछा था यह सवाल, जवाब सुन हुई बोलती बंद

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से मुकेश अंबानी एक हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की दुनिया भर में चर्चा होती रहती है। इन दोनों की जोड़ी को आदर्श जोड़ी भी माना जाता है। ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी इनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से आकाश अंबानी और अनंत अंबानी जुड़वां हैं।

जिस तरह से मुकेश अंबानी साधारण तरीके से रहते हैं, वैसी ही सादगी अनंत अंबानी को भी बहुत ही पसंद है। अनंत अंबानी अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। तभी तो एक बार बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की भी उन्होंने बोलती बंद कर दी थी, वह भी सबके सामने मंच पर।

रिलायंस ने वर्ष 2017 में 40 साल पूरे कर लिए थे। ऐसे में गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे होस्ट शाहरुख खान कर रहे थे।

मंच पर इस दौरान शाहरुख खान के साथ अंबानी परिवार भी मौजूद था। कार्यक्रम को होस्ट करने के दौरान शाहरुख खान ने मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों से भी बात की थी। शाहरुख खान तो मंच पर आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ डांस करते हुए भी नजर आए थे।

मंच पर जब मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से शाहरुख खान बातचीत कर रहे थे, तो इसी दौरान शाहरुख खान ने उन्हें अपनी पहली सैलरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली सैलरी के तौर पर केवल 50 रुपये ही मिले थे।

हुआ यह था कि शाहरुख खान उस वक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां पंकज उधास का एक म्यूजिक कंसर्ट हुआ था। ऐसे में शाहरुख खान इस म्यूजिक कंसर्ट में यह सोच कर वालंटियर बन गए थे कि कुछ कमाई उनकी हो जाएगी। यह काम करने के लिए शाहरुख खान को तब 50 रुपये मिले थे। शाहरुख खान ने सोचा कि इसे कैसे खर्च किया जाए तो वे इस पैसे से ताजमहल घूमने के लिए चले गए थे।

मंच पर कार्यक्रम को होस्ट करने के दौरान शाहरुख खान ने अनंत अंबानी के सामने अपनी पहली सैलरी का तो जिक्र कर दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने अनंत अंबानी से भी उनकी पहली कमाई के बारे में सवाल कर दिया। अनंत अंबानी ने इस सवाल का बखूबी जवाब भी दिया। उन्होंने जो कहा, उसे सुनने के बाद तो कार्यक्रम में जितने लोग मौजूद थे, सभी की हंसी छूट पड़ी।


अपनी पहली कमाई के सवाल पर शाहरुख खान को जवाब देते हुए अनंत अंबानी ने तब उनसे कहा था कि आप तो रहने ही दीजिए। अपनी पहली सैलरी यदि मैंने आपको बता दी तो आप वाकई शर्मिंदा हो जाएंगे।

शाहरुख खान ने जब पहली सैलरी को लेकर पूछे गए अपने सवाल का ऐसा जवाब अनंत अंबानी के मुंह से सुना तो वे भी हंसने लगे थे। गौरतलब है कि अनंत अंबानी के पिता मुकेश अंबानी भारत में तो सबसे अमीर व्यक्ति बने ही हुए हैं, साथ ही एशिया में भी वे इस वक्त सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

पढ़ें Video: अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट का मना बर्थडे, अंबानी फैमिली ने किया सेलिब्रेट

Related Articles

Back to top button