समाचार

शादी के दौरान बिगड़ी बारातियों की तबीयत, आनन फानन में पहुंचाए गए अस्पताल- देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश में शादी में आए बारातियों की अचानक से तबीयत खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव भामौरी की है। शुक्रवार को देवबंद के गांव शहद माजरा से बारात आई थी। बरात में आए लोगों की अच्छे से सेवा की गई और उन्हें भोज करवाया गया। इस दौरान शादी की रस्में भी चल रही थी। वहीं शादी होने के बाद जैसे ही दुल्हन की विदाई की जाने लगी, तभी कई बारातियों को उल्टी एवं दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

बारातियों की तबीयत खराब होने से अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बारातियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं जैसे ही इस घटना की जानकारी एसडीएम को लगी तो वो भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने मरीजों से उनकी सेहत की जानकारी ली।

खबर के अनुसार भामौरी गांव निवासी रवींद्र पुत्र टीका की पुत्री राधा की शुक्रवार को शादी थी। शहद माजरा से बरात इनके गांव आई थी। बरात को खाना खिलाया गया और खाना खिलाने के कुछ समय बाद ही लोगों को उल्टी एवं दस्त की शिकायत होने लग गई। फौरन सबको अस्पताल ले जाया गया। तबीयत खराब होने के कारण दुल्हन की विदाई भी रुक दी गई।

दो एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों द्वारा करीब पचास लोगों को अस्पताल लाया गया। सीएचसी एवं नगर के जैन मिलन अस्पताल में इन लोगों का इलाज चल रहा है। इन लोगों की खबर लेने के लिए अस्पताल में एसडीएम अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण इन लोगों की तबीयत खराब हुई है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम, अमित कुमार भारतीय ने बताया कि तीस से चालीस लोगों की फूड प्वाइजनिंग के चलते तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सीएचसी एवं नगर के जैन मिलन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में देर रात तक थाने में शिकायत नहीं की गई। वहीं इनकी हालात सही होने के बाद विदाई का कार्यक्रम पुरा किया गया और रात को करीब 10.30 बजे दुल्हन की विदाई की गई।

Related Articles

Back to top button