समाचार

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड को धोखा देकर प्रेमी कर रहा था शादी, प्रेमिका पहुंची और किया बड़ा काण्ड

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाराजपुर के एक गांव में शादी के दौरान एक युवती ने खूब हंगामा किया और दूल्हे पर कई सारे आरोप लगाए। ये घटना उस दौरान हुई जब दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। युवती ने दूल्हे पर आरोप लगाया कि उसने उसके साथ धोखा किया है और ये दोनों दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन इसने शादी करने से मना कर दिया।

प्रयागराज के करेली से मनोज कुमार की बरात महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। मनोज दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है और उसके परिवारवालों ने उसकी शादी महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती से तय की थी। शादी के दिन जैसे ही मनोज बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। तो वहां उसकी दिल्ली से आई प्रेमिका भी मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष बरात के स्वागत की तैयारी में थे, तभी एक युवती चार अन्य लोगों के साथ कार से पहुंची। इस युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया। ये बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इसी बीच बरात भी दरवाजे पर पहुंच गई। इतना ही नहीं जैसे ही दूल्हे ने अपनी प्रेमिका को देख तो उसने भागने की कोशिश भी की। लेकिन प्रेमिका ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद प्रेमिका ने सबसे सामने उसकी पोल खोली।

दिल्ली से आई प्रेमिका ने दुल्हन को बताया कि प्रयागराज में मनोज के घर के पास ही उसका मकान है। दोनों का चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मनोज ने उसकी नौकरी भी अपनी कंपनी में लगवा ली थी। इसके बाद से दोनों दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ दिन पहले मनोज पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर प्रयागराज आ गया था।

युवती ने दुल्हन व उसके परिवार के लोगों को बताया कि उसे दो दिन पहले ही पता चला कि मनोज झूठ बोलकर गांव गया है और उसकी 26 नवंबर को शादी होने वाली है। जिसके बाद वो भी अपने प्रयागराज घर आ गई। यहां आकर युवती सबसे पहले मनोज के घर गई। लेकिन युवती के आने से पहले ही बरात निकल चुकी थी। इसलिए वो सीधा शादी वाले घर आ गई। युवती ने अपनी बात साबित करते हुए काफी सारे सबूत भी पेश किए।

पंचायत ने सुनाया फैसला

शुक्रवार सुबह चार बजे तक दोनों पक्षों में पंचायत चली। वहीं युवती की बात सुनने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पंचायत ने दूल्हे के परिवार वालों को शादी के दौरान दिया गया सभी सामान वापस करने को कहा। जिसके बाद दूल्हे के परिवार वालों ने लड़की पक्ष को गोद भराई से लेकर अभी तक का सारा खर्च वापस कर दिया है।

Related Articles

Back to top button