बॉलीवुड

लिव इन के बाद ऐसी रही साउथ के इन सितारों की ज़िंदगी, किसी की टूटी शादी तो किसी का हुआ ब्रेकअप

फिल्म इंडस्ट्री में लव अफेयर्स, ब्रेकअप और पैचअप कोई बड़ी बात नहीं है। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में ये सारी बातें आम हैं। आए दिन हमें स्टार्स के बीच अफेयर और ब्रेकअप की खबरें देखने सुनने को मिल जाती हैं और ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिने वर्ल्ड भी ऐसे किस्सों से भरे पड़े हैं।

कई बार तो स्टार्स एक दूसरे के साथ कई सालों तक सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन शादी नहीं करते। भले ही लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहने को अच्छा न मानते हों, मगर फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स कई बार खुले आम तो कई बार चोरी छिपे लिव इन रिलेशनशिप शेयर करते हैं।

ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

तृषा कृष्णनन-वरूण मणियन 

कभी राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड रह चुकीं तृषा कृष्णनन इस लिस्ट में टॉप पर हैं। लंबे अरसे तक राणा दग्गुबाती के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद तृषा का दिल बिजनेसमैन वरूण मणियन पर आ गया था। इसके बाद वरूण और तृषा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और इस कपल ने धूमधाम से सगाई कर ली।

हालांकि शादी से पहले ये रिश्ता टूट गया, मगर शादी से पहले तृषा और वरूण लिव इन में रह रहे थे। जब ये बात वरूण के घर वालों को पता चली तो उन्हें पसंद नहीं आई और इस वजह से ये शादी टूट गई।

नयनतारा-सिंबू

तमिल सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा और सिंबू के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि फिल्म वल्लवम के सेट पर इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और समय के साथ साथ दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने डूब गए कि उन्होंने साथ में रहने का फैसला कर लिया था।

नयनतारा अपने ब्वायफ्रेंड सिंबू के साथ लंबे अरसे तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं, इसके बाद दोनों के झगड़े होने शुरू हो गए और कपल ने ब्रेकअप का फैसला कर लिया।

नयनतारा-प्रभुदेवा

सिंबू से ब्रेकअप के बाद नयनतारा काफी अपसेट हो गई थीं और उन्हें किसी सहारे की जरूरत थी। ऐसे में उनकी जिंदगी में प्रभुदेवा सहारा बनकर आए। दोनों जब एक दूसरे के प्यार में पड़े, तो प्रभुदेवा 3 बच्चों के पिता थे। इसके बावजूद प्रभुदेवा, नयनतारा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और जल्द ही ये रिश्ता टूट गया। इसके बाद नयनतारा ने प्रभुदेवा को छोड़ दिया।

हंसिका मोटवानी-सिंबू

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हंसिका और सिंबू के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हंसिका से पहले सिंबू, नयनतारा के साथ लिव इन में रह चुके थे और ब्रेकअप के बाद उन्होंने हंसिका के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाई थीं। दोनों ने मीडिया के सामने भी इस बात को कबूल किया था, जिसके बाद दोनों लिव इन में भी रहे थे।

श्रुति हासन-सिद्धार्थ

फिल्म ओह माई फ्रेंड के शूटिंग सेट पर श्रुति हासन और सिद्धार्थ की नजदीकियां बढ़ गई थीं और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति और सिद्धार्थ तकरीबन 5 वर्षों तक एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बाद में दोनों के झगड़े सामने आने लगे और एक दूसरे से अलग हो गए।

समांथा-सिद्धार्थ

श्रुति हासन के साथ ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ ने समांथा को डेट करना शुरू किया था। समांथा तेलुगु फिल्मों की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं और इसी खूबसूरती के पीछे सिद्धार्थ फिदा थे। बताया जाता है कि उन दिनों में दोनों ने लिव इन भी शेयर किया था।

लिव इन के दौरान दोनों में खूब झगड़े हुए और इसके बाद हमेशा के लिए समांथा और सिद्धार्थ के रास्ते अलग हो गए। अब दोनों एक दूसरे के शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

समांथा अक्किनेनी-नागा चैतन्य

सिद्धार्थ के साथ बुरी तरह से ब्रेकअप होने के बाद सामंथा को एक सहारे की जरूरत थी और इसके लिए सामांथा को इंतजार करना नहीं पड़ा। उन्हें जल्द ही उनका सच्चा प्यार मिल गया। समांथा, फिल्म ये माया चेसवा के शूटिंग सेट पर अपने ही को स्टार नागा चैतन्य के प्यार में पड़ गईं। बता दें कि नागा चैतन्य, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं।

सामांथा और नागा का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ा और दोनों ने लिव इन में रहने का निश्चय किया। जैसे ही इसकी भनक परिवार वालों को लगी, दोनों की जल्द ही शादी हो गई। आज सामांथा और नागा एक खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

कमल हासन-सारिका

साउथ सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की लव स्टोरी भी काफी मशहूर है। दोनों कभी एक दूसरे से शादी के बंधन में नहीं बंधे, मगर इनकी दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन जरूर हैं। जी हां, कमल हासन और सारिका एक दूसरे के साथ 16 सालों तक लिव इन में रहे, मगर कभी दोनों ने शादी नहीं की और अब दोनों ने अपने अपने रास्ते भी अलग कर लिए हैं। हालांकि दोनों बेटियों के प्रति कमल और सारिका का प्यार आज भी बरकरार है।

कमल हासन-गौतमी

सारिका के साथ 16 साल पुराना रिश्ता टूटने के बाद कमल हासन के जीवन में गौतमी तड़ीमाला की एंट्री हुई। गौतमी और कमल ने भी 13 सालों तक लिव इन शेयर किया, मगर इस दौरान कभी शादी नहीं की। अब ये कपल भी एक दूसरे से अलग हो चुका है।

Related Articles

Back to top button