मनोरंजन

जंतर मंतर पर धरने पर बैठे सपना चौधरी के पति वीर साहू, प्रदर्शन की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि संबंधी कानून के खिलाफ देश में किसान आंदोलन किया जा रहा है और इस आंदोलन के चलते हजारों की संख्या में किसान दिल्ली में धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसान केंद्रीय सरकार से कृषि संबंधी कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के पति वीर साहू ने भी हिस्सा लिया है और वो भी सरकार का विरोध कर रहे हैं।

वीर साहू दिल्ली के जंतर-मंतर पर सांकेतिक धरना देकर आंदोलनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। इस मौके पर जब मीडिया ने वीर से बात की तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी कानूनों में कहीं न कहीं कमी अवश्य है। तभी तो किसान अपना काम-धंधा छोड़कर सड़कों पर उतर आए हैं।

किसानों के पक्ष में बात करते हुए वीर साहू ने कहा कि किसानों पर पुलिस बल प्रयोग कर रही है जो कि गलत है। सरकार को अन्नदाता की फरियाद सुननी चाहिए। वहीं दूसरी और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों के सामने बातचीत का प्रस्ताव रख दिया है और बातचीत के माध्यम से इस समस्या का हल निकालने की बात की है।

गौरतलब है कि इस साल जनवरी के महीने में सपना चौधरी और वीर साहू ने विवाह किया है। इस विवाह से इन्हें एक बेटा भी हुआ है। सपना चौधरी और वीर साहू की शादी के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। वहीं जब इनका बच्चा हुआ तब सपना चौधरी ने अपने विवाह के बारे में लोगों को बताया।

सपना चौधरी के परिवार वालों ने इनकी शादी की जानकारी देते हुए बताया था कि इन्होंने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी, जिसके बाद इन्होंने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों परिवार शादी की जानकारी देने ही वाले थे लेकिन वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए थे।

सपना और वीर साहू साल 2017 से एक दूसरे को जानते हैं। वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें हरियाणा के बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2016 में वीर साहू का वीडियो सॉन्ग ठाडी बाडी आया था और इस गाने ने ही इनकी किस्मत बदल दी थी। इस गाने से ये काफी लोकप्रिय हो गए थे। वीर हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है।

Related Articles

Back to top button