धार्मिक

भोलेबाबा की इन 7 राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि, शुरू होंगे अच्छे दिन, काम में मिलेगी तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति समय के साथ-साथ बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहेगी। इन राशि वालों के ऊपर भोले बाबा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के कठिन दौर समाप्त होने वाले हैं। कामकाज में इनको लगातार तरक्की मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? आज हम आपको इनकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी भोले बाबा की शुभ दृष्टि

मेष राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कामकाज पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको अपनी मेहनत का बेहतरीन नतीजा हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रिय से अच्छी अच्छी बातें कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। भोले बाबा की कृपा से आपको धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को भोले बाबा के आशीर्वाद से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके जीवन में चल रही चुनौतियां दूर होंगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। भोले बाबा की कृपा से करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। किसी सगे रिश्तेदार से आपको गिफ्ट मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। कोई पुराना कर्जा चुकाने में आप सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। भोले बाबा की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगीं। आपको रोमांस करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार की जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। भोले बाबा की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को घर-परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रफुल्लित होगा। दांपत्य जीवन के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। भोले बाबा की शुभ दृष्टि से हर तरफ से लाभ के मौके मिल सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्यार के मामले में समय मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका दिल खुश हो जाएगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोग स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से परेशान रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। खर्चों में तेजी बनी रहेगी, जिसकी वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा, इसके बावजूद भी आप अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का मिलाजुला समय रहेगा। इनकम अच्छी रहेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा। विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि वाले लोग काफी उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे। खास कामों में देरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। प्रॉपर्टी के मामलों में विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाहन सावधानी से चलाना जरूरी है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने दुश्मनों से थोड़ा सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

Related Articles

Back to top button