धार्मिक

मासिक राशिफल: दिसंबर में 5 राशियों के जीवन में आएगी बहार, सुखी हो जाएगा जीवन, पढ़ें अपना राशिफल

यह साल अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको दिसंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal December 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आप एक कुशल और स्मार्ट कार्यकर्ता के रूप में लोकप्रियता हासिल करेंगे। वरिष्ठजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कार्यों की रुकावट दूर होगी। कानूनी मामलों का निपटारा हो सकता है। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए महीना अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा लेकिन आपके कामों से अधिकारी खुश रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के साथ लापरवाही न करें, बाहर का खाना खाने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। कामकाज में मन लगेगा। ऑफिस में साख बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। पुराने निवेशों के चलते इस महीने आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए यह महीना बहुत बढ़िया रहने वाला है। अपने प्यार का इजहार करेंगे।

करियर के विषय में : इस महीने निवेश के मामलों में सावधान रहना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करें।

हेल्थ के विषय में : महीने की शुरुआत में सेहत थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिसंबर में आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। सामाजिक कार्यों में पूर्ण भागीदारी रहेगी। काम के सिलसिले में आपकी तेज बुद्धि आपके बहुत काम आएगी और आपके कामों को चुटकियों में आसान बना देगी। रुके अधूरे कार्य गति पकडेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार के लिहाज से महीना अच्छा बीतेगा।

प्यार के विषय में : यदि आपके पार्टनर पर आपको भरोसा नहीं है तो आपका रिश्ता टूट सकता है।

करियर के विषय में : व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल जाएंगे। विद्यार्थी अपनी मेहनत से सफल होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें। खासकर डायबिटीज रोगी संभल कर रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आपके दोस्त बन जाएंगे आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। आप में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी इसलिए हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। बिजनेस में कुछ परिवर्तन करने से लाभ मिलेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा।

प्यार के विषय में : यदि आप रिलेशन में हैं तो आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच की चीजें काफी अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े काम में मुनाफा होगा।

हेल्थ के विषय में : कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा कोई परेशानी नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों की बिक्री अच्छे होने के संकेत मिल रहे हैं। कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिहाज से महीना कमजोर रहेगा, लड़ाई झगड़ा हो सकता है सावधान रहें।

करियर के विषय में : कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे।

हेल्थ के विषय में : जिन लोगों को पुरानी बीमारी है उनको थोड़ी राहत मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। काम के सिलसिले में किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा नहीं होगा और लोगों में दूरियां आ सकती हैं। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त महीना है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

प्यार के विषय में : यह महीना आपके रिश्ते के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में प्यार और रोमांस दोनों रहेगा।

करियर के विषय में : इस महीने करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस माह सेहत बिगड़ने का डर रहेगा। सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस माह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। काम के सिलसिले में आपके मेहनत करने के तरीके लोगों को पसंद आएंगे और आपको प्रशंसा मिलेगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी।

प्यार के विषय में : आपके पार्टनर आपसे अगर दूर-दूर रह रहा है तो डरने की बात नहीं है। हो सकता है उन्हें थोड़ी स्पेस चाहिए होगी।

करियर के विषय में : जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको आंखों की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यस्थल पर पिछले समय से रूके काम पूरे होंगे। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग नहीं मिलेगा लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें। महीने के आखिरी सप्ताह में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपके परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। इस महीने आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपने आप पर विश्वास रखें उन्नति जरूर मिलेगी।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर से किसी प्रकार की कोई बहस ना करें, बल्कि अपने पार्टनर को समझें और उन्हें समय दें।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : पहले सप्ताह में स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने कारोबार में मुनाफा होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। वरिष्ठजनों से मेल मुलाकात संभव है। आपकी तारीफ होगी लेकिन आपके साथ काम करने वाले आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। हो सकता है कि आपकी वजह से दफ़्तर में कुछ बड़ा नुक़सान हो जाए, इसलिए सोच-समझकर हर काम करें। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें।

प्यार के विषय में :अपने रिश्ते में घमंड और इगो को बीच में ना आने दें वरना रिश्ता बिगड़ सकता है।

करियर के विषय में : आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्ट से संबंधित कामों में अच्छा काम करेंगे।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। छाती में दर्द हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि के जातक समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। सब एक दूसरे को प्रेम देंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम में आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी चीज में पैसा इन्वेस्ट करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि बाहरी वित्तीय योजना के झांसे में फंस सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप अपने पार्टनर को दोस्त समझेंगे और दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी दिक़्क़त आ सकती है इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आजीविका की समस्या का समाधान होगा। उत्साह पूर्वक कार्य करने से लाभ मिलेगा। दूसरों की भावना की कद्र करेंगे। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आगे बढ़ने की आप निरंतर कोशिश करते रहेंगे। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आप एक-दूसरे को और अच्छी तरह समझेंगे।

करियर के विषय में : व्यापारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य बढ़िया होगा। बीमारी से निजात मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन परिवार के दबाव में आपको कुछ निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस वालों को अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में बड़ी सफलता हाथ लगते दिखाई दे रही है। कामकाज में सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

प्यार के विषय में : आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है।

करियर के विषय में : आमदनी में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।

आपने मासिक राशिफल दिसंबर 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल दिसंबर 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button