बॉलीवुड

श्वेता अग्रावल के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंधेंगे आदित्य नारायण, जानिए कौन है ये लड़की

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का माहोल चल रहा है। पहले सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी शादी को लेकर चर्चा में थी। अब उन्हीं के दोस्त और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचाने वाले हैं। श्वेता और आदित्य पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों की शादी की रस्में भी स्टार्ट हो गई है। इनकी फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसे में आदित्य के फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर श्वेता अग्रवाल नाम की ये लड़की कौन है जिसके साथ उदित नारायण के बेटे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको श्वेता अग्रवाल के बारे में सबकुछ बताने जा रहे हैं।

श्वेता अग्रवाल पेशे से एक अभिनेत्री हैं। करियर की शुरुआत में वे कई टीवी सिरियल्स में भी नजर आई। हम उन्हें ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ (2000), ‘शगुन’ (2001) और ‘देखो मगर प्यार से’ (2004) जैसे शोज़ में देख चुके हैं। ‘शगुन’ में उन्होंने आरती का किरदार निभाया था। इस शो में उनके अभिनय की बड़ी तारीफ हुई थी।

श्वेता फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने साल 2003 में प्रभास की फिल्म Raghvendra से डेब्यू किया था। इसके अलावा 2004 में उनकी शॉर्ट फिल्म ‘सुन साहिबा सुन’ भी बड़ी लोकप्रिय रही थी। इसमें उनके अपोजिट अभिनेता उपेन पटेल थे।

इसके अतिरिक्त श्वेता 2008 में आई Turkish फिल्म Miras में भी नजर आई थी। वे ‘तंदूरी लव’, ‘शापित’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उनकी ‘तंदूरी लव’ पांच अलग अलग भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, Swiss-German, जर्मन और फ्रैंच में रिलीज हुई थी।

आदित्य और श्वेता के प्यार की शुरुआत ‘शापित’ फिल्म के सेट से हुई थी। इस फिल्म में श्वेता और आदित्य एक दूसरे के अपोजिट थे। ये आदित्य नारायण की बतौर अभिनेता पहली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे थे। इस फिल्म के बाद ही आदित्य और श्वेता की दोस्ती हुई थी। देखते ही देखते ये दोस्ती फिर प्यार में बदल गई।

आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ये शादी धूमधाम से नहीं होगी। इस शादी में महज 50 लोग शामिल होंगे। यह शादी मंदिर में होगी। शादी में आदित्य और श्वेता के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

गौरतलब है कि इसके पहले आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की अफवाह भी उड़ी थी, हालांकि ये दोनों का एक पब्लिसिटी स्टंट था।

Related Articles

Back to top button