बॉलीवुड

3 रिश्ते 1 शादी टूटने के बाद इस सुपर मॉडल में मिला सच्चा प्यार, कुछ ऐसी है राहुल रॉय की लव स्टोरी

बॉलीवुड की कई फिल्मों में राहुल रॉय ने काम किया था। हालांकि उन्हें सबसे अधिक पहचान फिल्म आशिकी से मिली, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फ़िल्म के बेहद हिट होने के बावजूद राहुल रॉय अचानक लाइमलाइट से दूर चले गए थे।

राहुल रॉय की जिंदगी के बारे में तो बहुत से लोगों को मालूम है, लेकिन उनकी लव लाइफ के बारे में जानकारी कुछ ही लोगों को है। राहुल रॉय तीन लड़कियों के साथ रिश्ते में रहे थे, जो कि चल नहीं पाया। उनकी एक शादी भी टूट गई थी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

इनसे चला अफेयर

सबसे पहले राहुल रॉय का अफेयर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट से चला था। फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई, जुनून और जानम में दोनों ने साथ में काम किया था। फिल्म की शूटिंग के बाद दोनों साथ में वक्त बिताते थे। कई बार दोनों को साथ में डिनर डेट पर भी जाते हुए देखा गया था।

दोनों ही अपने करियर पर उस वक्त ज्यादा ध्यान दे रहे थे। ऐसे में एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताना इनके लिए संभव नहीं हो रहा था। इसी वजह से दोनों के रास्ते जुदा हो गए। अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने हमेशा यही कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला से भी राहुल रॉय का अफेयर चला था। फिल्म मंझधार और अचानक की शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला को राहुल रॉय पसंद आ गए थे। यही नहीं, राहुल को भी मनीषा से प्यार हो गया था। राहुल उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में अपना पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मनीषा से ज्यादा अहमियत जब अपने करियर को दी और महेश भट्ट के साथ ऑडिशन, स्क्रीनिंग और शूटिंग को लेकर ज्यादा व्यस्त रहने लगे तो ऐसे में मनीषा ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस तरह से दोनों के रास्ते अलग हो गए।

सुमन रंगनाथन मॉडल से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी थीं। उनके साथ भी राहुल रॉय का रिश्ता जुड़ा था। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए राहुल और सुमन मिले थे। सुमन तो बाद में मुंबई में राहुल के फ्लैट में रहने के लिए भी चली गई थीं। उस दौरान वे फिल्मों में आने की कोशिश कर रही थीं। ऐसा कहा जाता है कि राहुल रॉय ने सुमन रंगनाथन को साल 1996 में आई विक्रम भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म फरेब में काम करने का मशविरा दिया था।

सुमन रंगनाथन ने जब बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया तो इसके बाद दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर्स मिलने शुरू हो गए थे। सुमन और राहुल का रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ रहा था और इनकी शादी की खबरें तक सामने आने लगी थीं। हालांकि, तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जब इनके अलग होने की खबर सामने आई तो उनके प्रशंसकों को बड़ी हैरानी हुई थी।

इनसे हुई थी शादी

राजलक्ष्मी खानविलकर, जिनकी शादी टीवी अभिनेता समीर सोनी से हुई थी और जिसके केवल 6 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था, वे राहुल रॉय से साल 1998 में मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थीं। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को अच्छे लगने लगे। कुछ समय तक डेट करने के बाद उन्होंने साल 2000 में शादी करने का भी निर्णय ले लिया। अपनी शादी में इन्होंने कुछ गिने-चुने लोगों को ही बुलाया था।

राजलक्ष्मी से शादी करके राहुल ने अपने आपको खुशकिस्मत बताया था और कहा था कि जब वे अपने करियर के निचले पड़ाव पर थे, तब राजलक्ष्मी ने मिलकर उनका साथ दिया था। उनसे उम्र में 11 साल छोटी होने के बावजूद राजलक्ष्मी उन्हें बहुत समझती हैं। फिर भी शादी के 14 वर्षों के बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। तब राहुल ने कहा था कि हम हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहेंगे।

आखिर में मिला सच्चा प्यार

राहुल रॉय को हालांकि एक बार फिर से प्यार हुआ। साल 2016 में उनकी मुलाकात सुपरमॉडल साधना सिंह से हुई। उन्हें लेकर राहुल ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे वे साधना को कई वर्षों से जानते हैं। राहुल ने कहा था कि देखते हैं कि आगे क्या होता है। इस तरह से राहुल रॉय के तीन रिश्ते टूटे, एक शादी भी टूटी। तब जाकर उन्हें अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार नसीब हुआ।

पढ़ें ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हैं राहुल रॉय, अपनी ही मां के साथ उड़ी थी अफेयर की अफवाह

Related Articles

Back to top button