धार्मिक

इन 5 राशियों को शनि पीड़ा से मिली मुक्ति, जीवन होगा खुशहाल, कार्य-व्यापार में मिलेगी उन्नति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में इसकी स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है परंतु शनि ग्रह की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। किसी भी काम में व्यक्ति को कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कामयाबी नहीं मिल पाती है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो शनि ग्रह को कुंडली में मजबूत करने के तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनको शनि पीड़ा से मुक्ति मिली है। इन राशि वाले लोगों का जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा और काम-धंधे, व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। शनि ग्रह के शुभ प्रभाव से कई क्षेत्रों से फायदे मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों को मिली शनि पीड़ा से मुक्ति

मेष राशि वाले लोगों का ध्यान कामकाज में पूरा रहेगा। आप अपनी गलतियों में सुधार कर सकते हैं। शनिदेव की कृपा से आपके जीवन की कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।

वृषभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपका आत्मविश्वास हर काम में सफलता दिलाएगा। प्रॉपर्टी के कामों में आपको लाभ मिल सकता है। शनि देव के आशीर्वाद से आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। यदि आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहद शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शनि ग्रह का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप अपने हर काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुख की बढ़ोतरी होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों की इनकम में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आप बेहद खुश होंगे। कामकाज की योजनाएं संपन्न हो सकती हैं। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन की समस्या दूर होगी। आप अपने रिश्ते की अहमियत को समझेंगे। वाहन, मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। शनिदेव की कृपा से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है। घर-परिवार की स्थितियां बेहतर बनेगी। आपको अपने भाग्य के सहारे कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपके प्रेम के रिश्तो में मजबूती आएगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि वाले लोगों को खुद पर भरोसा करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कठिन समय में आपको संयम और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके कारण आप किसी भी महत्वपूर्ण काम में निर्णय ले नहीं पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन संतुष्टि दायक रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रिय के व्यवहार से आप थोड़े नाराज नजर आएंगे। आमदनी से अधिक फिजूलखर्ची होने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि वाले लोगों का किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी काम में पिता की सलाह बेहद फायदेमंद साबित होगी।

तुला राशि वाले लोगों को कठिन दौर से गुजरना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना में निराशा हाथ लग सकती है, जिसके चलते मानसिक तनाव अधिक बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ से आपका मन शांत रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो का बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। किसी प्रिय मित्र से किसी बात को लेकर विवाद होने की स्थिति बन रही है। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर के लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगे। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपकी आय बेहद सामान्य रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे काफी लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश कीजिए। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन में पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अपनी जरूरी योजनाओं में ध्यान केंद्रित कीजिए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन बेहद खुश होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अपने कार्यों में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा अन्यथा घाटा हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। आप अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। इस राशि के लोग संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Back to top button