बॉलीवुड

देवर का ससुराल में भाभी के लिए क्यों होना है जरूरी, बताती हैं ये बॉलीवुड की हसीनाएं

कोई भी लड़की जब शादी के बाद अपने ससुराल जाती है तो वहां उसे न केवल नए रिश्ते बनाने पड़ते हैं, बल्कि कई बातों का भी उसे पूरा ख्याल रखना पड़ता है। एक तो अपने पति के साथ सामंजस्य उसे बैठाना पड़ता है  ऐसे में उसे अपनी कई आदतें भी बदलनी पड़ती हैं। साथ ही ससुराल में जाने के बाद नई-नवेली बहू की यह कोशिश भी रहती है कि किसी तरह का कोई मतभेद परिवार में उसके कारण पैदा न हो जाए।

दुल्हन जब अपने ससुराल पहुंचती है तो वहां सबसे पहला दोस्त उसका देवर ही होता है। ननंद से भी ज्यादा अपने देवर के साथ सामंजस्य बिठाने में भाभी को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। यह बात बहुत कम लोगों को ही मालूम होगी। ससुराल में यदि देवर के साथ रिश्ता मजबूत हो तो हर हालत में वह अपनी भाभी का साथ जरूर देता है। यहां हम आपको बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत देवर और भाभी की जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं। ये एक-दूसरे के अच्छे दोस्त और भाई-बहन की तरह नजर आते हैं।

वरुण धवन और जाह्नवी देसाई

बॉलीवुड में देवर-भाभी की सबसे प्यारी जोड़ियों की बात करें तो इनमें से वरुण धवन और जाह्नवी देसाई की भी जोड़ी एक है। दोनों न केवल एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, बल्कि भाई-बहन की तरह भी उन्होंने अपना रिश्ता बना कर रखा है। दोनों का रिश्ता कितना खूबसूरत और मजबूत रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाह्नवी जब प्रेग्नेंट थीं, तो हर पल एक दोस्त की तरह वरुण उनका ध्यान रखते हुए दिखे थे।

जो लोग यह मानते हैं कि परिवार में भाभी के आने के साथ ही लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं, उन्हें वरुण धवन और जाह्नवी देसाई का रिश्ता खूब जवाब देता है। वास्तव में भाभी और देवर का रिश्ता ऐसा है कि एक-दूसरे को अजीबोगरीब परिस्थितियों से बचाने के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं।

आदित्य रॉय कपूर और विद्या बालन

यह बात जरूर है कि विद्या बालन और आदित्य राय कपूर ज्यादा साथ में नहीं दिखे हैं, मगर इन दोनों देवर-भाभी का रिश्ता भी बहुत ही मजबूत है। आदित्य रॉय कपूर खुद अपनी भाभी विद्या बालन को लेकर यह बता चुके हैं कि उनके साथ उनका रिश्ता बहुत ही खूबसूरत है। वे उनकी हर जरूरत का पूरा ध्यान रखती हैं।

वैसे इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता कि खट्टी-मीठी नोकझोंक देवर-भाभी के रिश्ते में होती रहती है, मगर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं होता कि देवर अपनी भाभी का सम्मान करना या फिर भाभी अपने देवर को प्यार देना बंद कर दें।

ईशान खट्टर और मीरा राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर की अपनी भाभी मीरा राजपूत से खूब जमती है। दोनों के बीच का रिश्ता बहुत ही मजबूत है। भाभी ने जो नियम बना कर रखे हैं, ईशान उसका पूरा पालन करते हैं। ईशान यह बता भी चुके हैं कि घर में दाखिल होने के बाद भाभी के बनाए गए कई नियमों को उन्हें मानना पड़ता है। तभी घर में उन्हें प्रवेश मिल पाता है।

ईशान ने यह भी कहा था कि उम्र में भाभी उनसे केवल एक साल ही बड़ी हैं, मगर वे उनकी मां की तरह हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से संभाल लिया है। घर को मजबूत बंधन में बांध कर रखना उन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है।

ईशान खट्टर और मीरा राजपूत के रिश्ते को देखकर यह कहा जा सकता है कि देवर और भाभी को घुलने-मिलने में शुरू में थोड़ा वक्त जरूर लग जाता है, मगर एक बार यदि उनकी दोस्ती हो जाए तो वे छोटी-छोटी बातें तक एक-दूसरे के साथ शेयर करना शुरू कर देते हैं।

अंतरा मोतीवाला और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का स्वभाव इतना मजेदार है कि हर किसी से उनका खास रिश्ता जुड़ जाता है। अपनी भाभी अंतरा मोतीवाला के साथ भी उनका रिश्ता बहुत ही खूबसूरत है। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं। साथ में अंतरा उनकी स्टाइलिस्ट भी रही हैं।

अंतरा मोतीवाला का परिवार में अर्जुन ने बड़े ही शानदार तरीके से स्वागत किया था। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने यह लिखा था कि पहले तो आप मेरी दोस्त थीं। फिर आप मेरी स्टाइलिस्ट बनीं। अब आधिकारिक तौर पर आप इस परिवार का हिस्सा बन गई हैं। हमेशा आपकी खुशी के लिए मैं कामना करता हूं।

अर्जुन कपूर और अंतरा मोतीवाला का रिश्ता यह बताता है कि देवर-भाभी के रिश्ते में थोड़ी-बहुत छेड़खानी के साथ बहुत सारा प्यार भी छिपा होता है। एक-दूसरे की खिंचाई दोनों हमेशा करते रहते हैं।

पढ़ें मीरा राजपूत को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए राजी नहीं थे शाहिद कपूर, नर्वस होकर पूछा था ये सवाल

Related Articles

Back to top button