धार्मिक

वक्री बुध करने जा रहे हैं तुला राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर इसका कैसा रहेगा असर

बुध ग्रह 14 अक्टूबर 2020 को वक्री चाल करते हुए वृश्चिक राशि से तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और यह 3 नवंबर को मार्गी होंगे। बुध ग्रह के इस परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है। आखिर बुध का गोचर किन राशियों के लिए परेशानियां लेकर आएगा और किन राशियों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं बुध ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह वक्री गति से पंचम भाव में प्रवेश करेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप हर चुनौती के लिए खुद को तैयार रखने वाले हैं। आप अपनी काबिलियत और योग्यता के दम पर अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी नजर आ रही है। शादीशुदा लोग अपना जीवन बेहतर तरीके से व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने रुके कामकाज पूरे करेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध तृतीय भाव में गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी यात्रा के दौरान आपको लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संपत्ति के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन का संचय करने में सफल हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। यदि आप कोई नया निवेश या नया व्यापार खोलना चाहते हैं तो यह समय बेहद अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगें।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह प्रथम भाव में गोचर करेंगे, जिसको लग्न भाव भी कहा जाता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। किस्मत के बलबूते आपके सभी कार्य ठीक प्रकार से पूरे होंगे। कार्यस्थल में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप समय का सदुपयोग करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता की राह पर आगे ले जाएगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह एकादश भाव में गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में सभी प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त होंगीं। भाई-बहनों के साथ बेहतर संबंध रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। नए नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे आने वाले समय में आपको फायदा मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार या निवेश करने की योजना बनाएंगे।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने पुराने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा। कामकाज के तरीकों में नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह वक्री अवस्था में नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यक्तित्व और विचारों की जमकर सराहना होगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। तरक्की और उन्नति के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह वक्री अवस्था में सप्तम भाव में गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से आपकी शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको अपने व्यापार में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। यदि आप साझेदारी में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो आप अपने साझेदार से संबंध बेहतर बनाकर चलें अन्यथा विवाद होने की आशंका बन रही है। प्रेमी वर्ग के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय के दौरान धन से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर चिंता अधिक बढ़ सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह वक्री अवस्था में अष्टम भाव में प्रवेश करने वाले हैं, जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कानूनी विवाद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ जरूरी मीटिंग हो सकती है। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए। आप अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर रिश्ता बना कर चलें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। लेनदेन के कामों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आमदनी से अधिक धन खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आपको निराशा हाथ लगेगी। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। यह आपके काम में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल में आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोगों को व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

Related Articles

Back to top button