समाचार

नहीं रहे MDH मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

महाशिया दी हट्टी (MDH) मसाले पूरे देश में मशहूर है। इस मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (Dharampal Gulati) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। आज (3 दिसंबर) सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर उनका निधन हो गया। वे 98 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के माता चंदन देवी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।


कुछ समय पहले ही उन्हें कोरोना हो गया था। हालांकि उन्होंने इस कोरोना को हरा दिया था। लेकिन अब उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। धर्मपाल गुलाटी MDH मसलों के हर विज्ञापन में दिखाई देते थे। इसके चलते वे आम जनता के बीच काफी फेमस भी थे।

महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 को पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। यहां उन्होंने अपने मसले के कारोबार की शुरुआत की थी। वैसे तो इस कारोबार की शुरुआत उनके पिताजी ने भारत पाकिस्तान के विभाजन के पहले की थी लेकिन बाद में धर्मपाल ने इस बिजनेस को नई बुलंदियों तक पहुंचा दिया।

जब धर्मपाल गुलाटी भारत आए थे तो उनकी जेब में सिर्फ 1,500 रुपये थे। ऐसे में अपने परिवार की रोजी रोटी के लिए उने परिवार ने तांगा चलाना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इतनी सेविंग कर ली कि दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां रोड पर मसाले की एक दुकान खोली जा सके।

जल्द ही उनकी ये छोटी सी दुकान बड़ी कंपनी में बदल गई। वर्तमान में उनकी दुबई में मसाले की 18 फैक्ट्रियां हैं। यही उनके 62 प्रॉडक्ट्स बनते हैं जिनकी डिलीवरी दुनियाभर में होती है। उत्तरी भारत के बाजार पर इस कंपनी का 80 प्रतिशत का कब्जा है।

धरमपाल गुलाटी विश्व के सबसे उम्रदराज ऐड स्टार थे। वे अपनी सैलरी का 90 प्रतिशत दान कर देते थे। उनके पैसों से 20 स्कूल और 1 हॉस्पिटल चल रहे थे। 2018 के देता के अनुसार उन्हें 25 करोड़ रुपये इन-हैंड सैलरी  मिलती थी।

जब 1947 में देश का विभाजन हुआ था तो धर्मपाल गुलाटी का परिवार दिल्ली आ गया था। बताते चलें कि महाशय धर्मपाल को पद्मविभूषण से भी नवाजा जा चुका है। कारोबार और फूड प्रोसेसिंग में योगदान हेतु पिछले साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मविभूषण की उपाधि देकर सम्मानित किया था।

महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है। आम जनता से लेकर बड़े बड़े लोगों तक ने उनके निधन पर शौक व्यक्त किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि ‘धरम पालजी एक प्रेरणादायक व्यक्ति थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के प्रति निछावर किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


वैसे महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन पर आपको क्या कहना है?

Related Articles

Back to top button