समाचार

प्रेमी की शादी से नाराज होकर प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, दुल्हन की आंख में डाल दिया फेवीक्विक

अपने प्रेमी की दुल्हन पर प्रेमिका ने जानलेवा हमला कर दिया और उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। ये घटना बिहार की है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमिका को जब पता चला कि उसके प्रेमी ने शादी कर ली है, तो वो फौरन प्रेमी के घर पहुंच गई। घर पहुंचकर उसने दुल्हन पर हमला कर दिया। जिस वक्त दुल्हन पर उसने हमला किया उस दौरान घर के अन्य लोग सो रहे थे। वहीं जब घरवालों ने अपनी नई नवेली बहू के चिल्लाने की आवाज सुनी तो फौरन उसके कमरे की ओर दौड़े और उसे सनकी प्रेमिका से बचाया।

पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि प्रेमी की शादी होने से उसकी प्रेमिका नाराज हो गई और प्रेमी के घर घुसकर उसकी नई नवेली दुल्हन पर प्रेमिका ने हमला कर दिया। प्रेमिका ने पहले दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। आंखों में जलन होने पर दुल्हन ने चिल्लान शुरू कर दिया, आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में आए और उसे किसी तरह से बचाया। परिजनों ने मौके पर ही प्रेमिका की पिटाई भी कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव में रहने वाले गोपाल राम की शादी एक दिसंबर को शेखपुरा जिले के एक गांव में हुई। दुल्हन से मिलने का बहाना कर प्रेमिका प्रेमी के घर आ गई। प्रेमिका दुल्हे की बहन की दोस्त भी थी। इसलिए घर वालों ने उसे आने दिया। वहीं जब सब सो रहे थे, तो प्रेमिका ने दुल्हन के कमरे में जाकर उसके बाल काट दिए और  आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। दुल्हन सो रही थी इसलिए उसे कुछ पता नहीं चल सका। लेकिन जैसे ही उसकी आंखों में जलन शुरू हुई तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने मामले की जांच करने के आदेश भी दे दिए हैं। जबकि पीड़ित दुल्हन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। परिवरा वालों के अनुसार जब दूल्हा दुल्हन और अन्य परिजन गहरी नींद में थे तब उसने ये हमला किया।

Related Articles

Back to top button