अजब ग़जब

सच्चा प्यार: 5.5 फिट की दुल्हन ने अपने लिए चुना 3 फिट का दूल्हा, देखें खूबसूरत तस्वीरें

जब किसी इंसान को प्यार का कीड़ा काटता है तो उसके लिए बाकी सभी चीजें कोई मायने नहीं रखती है। वह बस अपने प्यार का होना चाहता है। प्यार में इंसान रंग, रूप, कद काठी, जात पात और धर्म जैसी चीजें नहीं देखता है। यह एक दिल का दूसरे दिल से मिलन होता है। ऐसा ही प्यार का एक अनोखा बंधन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल गुजरात के जूनागढ़ में साढ़े पांच फीट हाइट वाली एक लड़की ने 3 फीट के दूल्हे को अपने जीवनसाथी के रूप में चुनकर सबको हैरान कर दिया। यह दूल्हा उम्र में दुल्हन से 13 साल बड़ा भी है। आमतौर पर लड़कियां शादी के लिए खुद से लंबा दूल्हा ही ढूंढती है लेकिन शांता मकवाणा नाम की इस दुल्हन को हाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

29 वर्षीय शांता मकवाणा सत्यम सेवा युवक मंडल के गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। उसे अपनी आंखों से दिखाई नहीं देता है। उसने पढ़ाई में बीएड कर रखा है। दूल्हा (रमेश भाई डांगर) 42 साल का है और पेशे से सरकारी टीचर है। वह जाम जोधपुर तहसील का रहने वाला है। उसे दुल्हन के बारे में एक जानकार से पता चला था।

3 फिट के रमेश भाई डांगर जब 5.5 फीट की शांता मकवाणा से मिले तो उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया। उन्होंने शांता से शादी की इच्छा व्यक्त की। जब शांता ने रमेश भाई से बातचीत शुरू की तो उसे भी वे अच्छे लगे और दोनों ने शादी का मन बना लिया। इसके बाद दोनों 30 नवंबर 2020 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

उधर सोशल मीडिया पर दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इस जोड़ी की तारीफ कर रहा है। वो कहते हैं ना जोड़िया स्वर्ग से बनकर आती है। इस जोड़ी को देखकर यही लगता है। दूल्हा दुल्हन के कद में भले जमीन आसमान का अंतर हो लेकिन दोनों पढ़ाई लिखाई में काफी हद तक एक दूसरे से मेल खाते हैं।

एक असली रिश्ता वही होता है जो खूबसूरती की बजाए दिल से जुड़ा हो। वैसे इस शानदार जोड़ी के बारे में आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या आप अपने से छोटी हाइट वाले दूल्हे से शादी करना पसंद करेंगी?

Related Articles

Back to top button