बॉलीवुड

नई नवेली बीवी को आदित्य नारायण ने किया Kiss तो फटाक से आया नेहा कक्कड़ का रिएक्शन, कही ये बात

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों 1 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों ने ये शादी मंदिर में रचाई थी। कोरोना महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही बुलाया गया था। हालांकि 2 दिसंबर को 5 स्टार होटल में शादी का रिसेप्शन रखा गया था। इसमें कई लोग शामिल हुए थे।

आदित्य और श्वेता की शादी एवं रिसेप्शन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। फोटोज़ में ये न्यूली मैरिड कपल बहुत ही खुश लग रहा है। खासकर आदित्य की निगाहें तो श्वेता पर से हटने का नाम ही नहीं ले रही थी।

हाल ही में आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वे अपनी नई नवेली दुल्हन को ‘किस’ करते दिखाई दे रहे हैं। यह रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। फैंस इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आदित्य नारायण की खास दोस्त और बॉलीवुड की फ़ेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेहा ने तस्वीर पर कमेंट कर लिखा ‘बहुत सुंदर.. बधाई हो।

गौरतलब है कि नेहा और आदित्य एक साथ रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में काम कर चुके हैं। कुछ समय पहले दोनों ने अपनी फेक शादी का ड्रामा भी किया था। हालांकि इस बार नेहा ने रोहनप्रीत सिंह से तो आदित्य ने श्वेता अग्रवाल से सच में शादी कर ली है।

आदित्य और श्वेता की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। दोनों एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। वहीं पिछले दस सालों से ये एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात ‘शापित’ फिल्म के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

आदित्य इस शादी से बेहद खुश हैं। उनके लिए ये सब किसी सपने के सच होने जैसा है। शादी के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘हमारे लिए शादीशुदा होने एक सपने से कम नहीं है। हम एक दूसरे के सिवाय किसी और के साथ अपना जीवन बिताने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। श्वेता एक ऐसी इंसान है जिसके साथ में मैं वह होता हूं जो कि मैं हूं।’

वैसे आप लोगों को आदित्य और श्वेता की ये जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button