बॉलीवुड

पति विराट के सामने ही युवराज संग ठुमके लगा नाचने लगी थी अनुष्का शर्मा, सामने आया Video

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फैंस के बीच अभूत फेमस है। फैंस इस कपल की पल पल की खबर रखते हैं। अनुष्का विराट की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समाए यह कपल लिव इन रिलेशनशिप में भी रहा। इसके बाद दोनों ने 2017 में शादी रचा ली।

फैंस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को ‘विरुष्का’ कहकर बुलाते हैं। यह कपल जब भी पब्लिक प्लेस में दिखाई देता है तो दोनों के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिलती है। इन दिनों अनुष्का विराट के डांस का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विरुष्का एक दूसरे के साथ शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

 

यह डांस वीडियो युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी का है। तब अनुष्का और विराट शादी में शामिल हुए थे तो डांस के मूड में आ गए थे। इस दौरान दोनों ने ठुमके लगा लगा के बेहतरीन डांस किया था। ‘ढोल जगीरों दा’ गाने पर विरुष्का का डांस देखने लायक था।

इसके अलावा विराट और अनुष्का का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पॉपुलर सॉन्ग ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ पर कमरिया हिलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनुष्का विराट के अलावा युवराज सिंह भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों गर्भवती है। वे जल्द ही विराट कोहली के बच्चे की मां बनने वाली है। सोशल मीडिया पर उनके बेबी बंप की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है। सूत्रों की माने तो विराट और अनुष्का 2021 जनवरी में पेरेंट्स बन सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

हाल ही में विराट प्रेग्नेंट अनुष्का को शीर्षासन करवाते दिखाई दिए थे। अनुष्का ने इस तस्वीर को अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा भी किया था। फैंस को अनुष्का और विराट का यह अंदाज भी बड़ा पसंद आया था।

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार सुई धागा और जीरो फिल्म में देखा गया था। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Related Articles

Back to top button