अजब ग़जब

साहसी कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर बचायी बच्चे की जान, घटना कर देगी आपको हैरान… देखें वीडियो

आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि कई ऐसे जानवर भी होते हैं जो इंसान के अच्छे दोस्त बन जाते हैं। चाहे जानवर कितना ही खतरनाक क्यों ना हो उसे जहाँ प्रेम मिलता है, वह वहीँ का होकर रह जाता है। वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। आपने तेरी मेहरबानिया फिल्म तो देखी ही होगी। आपको याद होगा उस फिल्म में एक कुत्ता था जो जैकी श्राफ का वफादार था।

कुत्ते होते हैं वफादार के साथ साहसी:

वैसे जानवरों के बारे में कहा जाता है कि कुत्ता हमेशा से ही इंसान का वफादार रहा है। शायद यही वजह है कि पालतू जानवरों में सबसे ज्यादा कुत्ते ही देखने को मिलते हैं। कुत्तों के बारे में कहा जाता है कि कुत्ते वफादार तो होते ही हैं, साथ में काफ़ी साहसी भी होते हैं। वह अपने साहस का परिचय समय-समय पर देते रहते हैं। कुत्ते कितने वफादार होते हैं, इसका पता आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं।

कई वीडियो को मिलाकर बनाया गया है वीडियो:

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कई पालतू जानवरों का वीडियो है साथ में ही एक कुत्ते का भी वीडियो है जो अपने मालिक के लिए वह करता है, जो शायद कोई इंसान भी जल्दी नहीं करता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि कुछ चोर एक घर में चोरी करने के लिए घुसते हैं। वह चोरी कर ही रहे होते हैं कि वहाँ पर 2 कुत्ते पहुँच जाते हैं। कुत्ते चोरों को चोरी करने से रोकते हैं।

कुत्ते कर देते हैं चोरों को भागने पर मजबूर:

चोर भी अपने साथ बंदूक लिए रहते हैं, जिससे वह कुत्तों को डरानें की कोशिश करते हैं। लेकिन कूटे बहादुर होते हैं वह डरते नहीं हैं। अंत में कुत्तों की बहादुरी के आगे चोरों को हार माननी ही पड़ती है। यह वीडियो किस जगह का है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस वीडियो से एक बात तो साफ़ हो गयी कि कुत्ते सबसे वफादार और साहसी जानवर होते हैं।

वीडियो देखें:

Related Articles

Back to top button