स्वास्थ्य

आर्यवेद के अनुसार सर्दियों में खाए ये 5 फल सब्जियां, बीमार छू भी नहीं पाएगी

सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है। वैसे इस मौसम में सब्जी और फलों की बहार भी रहती है। इस सीजन में कई ऐसी सब्जियां और फल आते हैं जिन्हें खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। इस तरह आप सर्दियों की कई छोटी मोटी बीमारियों को इन फल सब्जियों के सेवन मात्र से ही खत्म कर देते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार सर्दी के मौसम में खाए जाने वाले शक्तिवर्धक और रोगनाशक फल सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप इन्हें सर्दी के सिजन में नियमित रूप से खाते हैं तो आपके इस मौसम में बीमार पड़ने के चांस न के बराबर हो जाते हैं।

पालक: इस सब्जी में कई प्रकार के लाभकारी एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन उपस्थित रहते हैं। ये विटामिन ए, सी और के से भरपूर होती है। इस सब्जी को ठंड में खाने से शरीर में इन्फेक्शन नहीं होते हैं।

चुकंदर: ठंड के मौसम में बॉडी का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। ऐसे में चुकंदर का सेवन लाभकारी होता है। ये एक ऐसा फल होता है जिसमें कैलोरी कम लेकिन न्यूट्रिएंट वैल्यू ज्यादा होती है। ये वैसे तो पूरे साल मिलता है लेकिन ठंड में इसका सेवन अधिक करना लाभकारी होता है।

मूली: ठंड में खाते समय मूली को अपनी सलाद में अवश्य शामिल करना चाहिए। इसके अंदर मैग्निशियम, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मिनरल्स जैसे तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद मूली की बहुत तारीफ करता है। उसके अनुसार इसके नियमित सेवन से शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहता है।

गाजर: इसके अंदर विटामिन बी, सी, डी, ई और के प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे मूली की तरह सलाद में खान लाभकारी होता है। इसके अंदर कैरोटिन अन्य फल और सब्जियों की तुलना में अधिक होता है। इसका सेवन ठंड में किया जाए तो शरीर को बहुत लाभ मिलता है।

संतरा: आयुर्वेद के मुतबक ठंड में संतरे भी जरूर खाना चाहिए। कई लोग ठंड में इसे नहीं खाते हैं। लेकिन इसके अंदर बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये ठंड के मौसम में बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता करता है। इसके अलावा इसके लो-कैलरी होने की वजह से वजन भी नहीं बढ़ता है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अब जब भी बाजार जाए तो ये फल सब्जी खरीद कर जरूर लाएं।

Related Articles

Back to top button