धार्मिक

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बना रहे इन्द्र योग, जाने किन राशियों को होगा फायदा, किसको होगी परेशानी

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण करता है, जिसके कारण किसी राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो किसी राशि के व्यक्ति को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सुबह इंद्र योग का निर्माण हो रहा है, इसके अलावा आज सुबह चंद्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति भी होगी। आखिर यह शुभ योग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और किनको अशुभ फल की प्राप्ति होगी? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं इन्द्र योग की वजह से किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से आर्थिक उन्नति मिलने की संभावना है। जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग बहुत ही अच्छा साबित होगा। तरक्की के कुछ नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसमें आपको लाभ मिलेगा। कामकाज के तरीकों में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होगा। शुभ योग की वजह से आपको आनंद की अनुभूति होगी। खास व्यक्तियों से मुलाकात होने की संभावना है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास फायदेमंद साबित होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजारना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा परंतु आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें अन्यथा कहासुनी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। किसी बात को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, जिसके कारण कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आप कहीं भी धन निवेश ना करें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक लग रहा है। घर-परिवार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने अधूरे काम अपनी मेहनत से पूरे कर सकते हैं। बिजनेस में कोई भी नया समझौता करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप अपने कारोबार में बढ़ोतरी करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। परिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। ऑफिस का माहौल थोड़ा खराब हो सकता है। किसी सहकर्मी के साथ अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि सुधर सकती है। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

धनु राशि वाले लोग अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने कामकाज में कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अचानक शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आप कोई भी लंबी दूरी की यात्रा ना करें। लव लाइफ में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरुरत है।

मकर राशि वाले लोगों का समय पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकता है। कामकाज में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कैरियर से जुड़ा हुआ कोई सुनहरा मौका मिलने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी दिक्कत होगी। आप अपने सपने साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आप ऑफिस में कोई नया काम करेंगे, जिसमें बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। परिवार से जुड़े हुए किसी काम में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। धन-संपत्ति के मामलों में आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button