धार्मिक

कालभैरव अष्‍टमी कब आ रही है? जाने इसका महत्व, पूजा विधि और कष्ट दूर करने का उपाय

दिसंबर माह में काल भैरव अष्‍टमी आने वाली है। इसे मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये 7 दिसंबर, सोमवार को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। यही वजह है कि इसे कालभैरव जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

कालभैरव अष्‍टमी का अपना एक अलग महत्व होता है। भगवान कालभैरव तंत्र के देवता माने जाते हैं। तंत्र शास्त्र में भी बताया गया है कि यदि आप कोई भी सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो पहले आपको भैरव की पूजा करना होगी। कालभैरव का आशीर्वाद लिए कोई भी तंत्र साधना पूरी नहीं होती है। इसके बिना आपको पूर्ण फल नहीं मिलता है।

कालभैरव के 52 रूप होते हैं। इनकी पूजा करने के बाद भक्त निडर हो जाते हैं। उन्हें कभी किसी बात का डर नहीं सताता है। वे सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कुछ आसान उपायों को कर आप कालभैरव को आसानी से प्रसन्न भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन उपायों को विस्तार से बताया गया है।

कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए कालभैरव अष्टमी वाले दिन सुबह जल्दी उठ स्नान कर लें। अब कुश के आसान पर बैठ भगवान कालभैरव की तस्वीर स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा करें। अब रूद्राक्ष की माला लें और इस मंत्र का जप करें – ‘ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:’। यह मंत्र आपको कम से कम पांच माला जपना है। ऐसा कर आपको सुख संपत्ति की प्राप्ति होगी।

कालभैरव अष्टमी पर भैरव मंदिर जाना भी शुभ रहता है। इस मंदिर में आप सिंदूर व तेल से भैरव बाबा को चोला चढ़ाएं। इस दौरान उन्हें नारियल, मीठे पुए, जलेबी जैसी चीजों का भोग लगाएं। पूजा के बाद प्रसादी सबमें बांट दें। यह पूजा पाठ आप शुद्ध मन से करें। तभी आपको पूर्ण लाभ मिलेगा।

कालभैरव अष्टमी पर कुछ खास मंत्रों की 11 माला जपने से बहुत अच्छे लाभ मिलते हैं। ये मंत्र इस प्रकार हैं – ऊं कालभैरवाय नम:।, ऊं भयहरणं च भैरव:।, ऊं ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।, ऊं भ्रां कालभैरवाय फट्।

कालभैरव अष्टमी पर सरसों के तेल का दीपक अवश्य लगाए। इस दीपक को आप सुबह और शाम दोनों समय लगाए। यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो इस दीपक को प्रज्वलित करते समय उसका जिक्र कालभैरव भगवान से करें। आपकी प्रॉब्लम जल्द से जल्द दूर हो जाएगी। सभी बिगड़े काम भी तुरंत बनने लगेंगे।

आशा है कि ये उपाय आपको पसंद आए होंगे। यदि हां तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Related Articles

Back to top button