बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की अपने नए रेस्टोरेंट की तस्वीर, इन खास दोस्तों के साथ जाकर किया डिनर

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है और सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा शेट्टी ने लोगों को बताया कि उन्होंने एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। जो कि मुंबई के बांद्रा में है। ये Bastian chain का रेस्टोरेंट है।

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा और बताया कि उन्होंने ये रेस्टोरेंट अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर खोला है। अपने नए रेस्टोरेंट में शिल्पा शेट्टी ने अपने खास मेहमानों को भी बुलाया। शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख मौजूद हैं। अपने इन खास दोस्तों के साथ शिल्पा ने यहां पर डिनर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने काले रंग की कपड़े पहन रखें थे। जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थी। शिल्पा शेट्टी ने अभिनेत्री जेनेलिया डिक्रूज, रितेश देशमुख और पति राजकुंद्रा के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया। इन तस्वीरों में शिल्पा के रेस्टोरेंट की झलक भी दिखाई दे रही है और इनका ये रेस्टोरेंट बेहद ही बड़ा और खूबसूरत है। ये तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा की ‘यह तैयार है’।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक व्यापारी हैं और राज कुंद्रा ने कई सारे व्यापार शुरू कर रखे हैं। राज कुंद्रा से शादी के बाद शिल्पा ने भी व्यापार जगत में कदम रखा और कई बिजनेस को शुरू किया है। शिल्पा शेट्टी द्वारा किए जाने वाले व्यापारों में अब ये रेस्टोरेंट भी शामिल हो गया है।

हालांकि इस रेस्टोरेंट में खाना खाना आम आदमी के बस के बाहर है। क्योंकि ये काफी महंगा रेस्टोरेंट है। बांद्र वाले Bastian में अक्सर बॉलीवुड सितारे खाना खाने आते हैं और शिल्पा शेट्टी मुंबई में Bastian chain की को- ओनर हैं।

Related Articles

Back to top button