बॉलीवुड

जानिए सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले की आखिरी रात क्या-क्या हुआ था…

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर पूरे देश में आग की तरह फैल चुकी है। रविवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में सुशांत ने अपनी जान दे दी थी । 34 वर्षीय एक्टर के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस को शुरूआती जांच में उनके घर से डिप्रेशन के इलाज को फाइलें मिली हैं।

आखिरी रात को क्या-क्या हुआ था?

जानकारी के मुताबिक, सुशांत ने अपने करीबी दोस्तों को शनिवार की रात को पार्टी दी थी। पार्टी करते-करते उन्हें काफी लेट हो गया था और वे देर रात सोने गए थे। इसके बाद सुबह सुशांत अपने कमरे से बाहर नहीं आए। उनका दरवाज़ा खटखटाया गया लेकिन सुशांत के कमरे से कोई भी आवाज़ नहीं आई। सुशांत के नौकर ने उनके दोस्तों को इस बात की जानकारी दी। सबने मिलकर जब दरवाज़ा तोड़ा तो सुशांत फंदे से लटकते मिले।

डोमेस्टिक हेल्प ने पुलिस को फोन करके इस बात की जानकारी और पुलिस जांच में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और एंटी डिप्रेशन की गोलियां खा रहे थे। इसके अलावा अभी तक ये भी साफ नहीं है कि उनके कमरे में कौन गया था। उनके घर पर सिर्फ दोस्त और नौकर ही थी। फिलहाल पुलिस इन सारी बातों पर कुछ भी नहीं कह रही है।

4 दिन पहले एक्स-मैनेजर की मौत-

गौरतलब है कि सुशांत की निधन से चार दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने अपनी जान दे दी थी। उन्होंने बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। जिसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत से भी पूछताछ की गई थी। सुशांत ने दिशा की निधन पर कहा था कि ये ख़बर बहुत ही दिल दहलाने वाली है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

कैसा था फिल्मी सफर-

सुशांत सिंह राजपूत का फिल्मी सफर कामयाब रहा था। आखिर बार उनको ड्राइव फिल्म में देखा गया था जो कि नेटफ्लिक्स भी रिलीज़ हुई थी। इससे पहले उनकी फिल्म छिछोरे भी एक सफल मूवी रही थी। साल 2013 में सुशांत ने काई पो चे की ज़रिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब तक सुशांत 11 फिल्मों में काम कर चुके थे। उनकी फिल्म एमएस धोनी ने उनके करियर को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। सुशांत की ज़्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती थी। फिल्मों में आने से सुशांत सिंह राजपूत सीरियल्स के ज़रिए घर-घर के चहेते बन चुके थे।

बता दें कि सुशांत सिंह का जन्म बिहार पटना के राजीव नगर में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले सुशांत ने मैकेनिल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने AIEEE में पूरे भारत में सातवां स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर की डांस क्लास ज्वॉइन की थी। बाद में उन्होंने बैरी जॉन से एक्टिंग क्लासेज़ भी ली थी।

Related Articles

Back to top button