बॉलीवुड

इस क्रिकेटर पर फिदा हुई थी ये 7 अभिनेत्रियां, एक तो करने वाली थी शादी

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग सात जन्मों का रिश्ता बांधा है। इसमें मौजूदा कप्तान विराट कोहली, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी शामिल हैं। इन सभी क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड स्टार्स को डेट किया और इस शादी भी की

वहीं एक क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी हसीनाओं को डेट तो किया मगर किसी से भी शादी नहीं रचाई। आज हम आर्टिकल में उस क्रिकेटर के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने प्रीति जिंटा से लेकर मिनिषा लांबा जैसी अभिनेत्रियों को डेट किया।

दरअसल हम बात कर रहे हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह के बारे में। जिन्होंने कई एक्ट्रेसेस को अपना दीवाना बनाया। युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 7 बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट किया। आइये जानते हैं, आखिर कौन कौन हैं वो 7 अभिनेत्रियां…

किम शर्मा 

अभिनेत्री किम शर्मा ने क्रिकेटर युवराज सिंह को काफी लंबे समय तक डेट किया। ये कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता था। दोनों ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर अलग हो गए।

युवराज सिंह और किम शर्मा

बताया जाता है कि किम शर्मा काफी अब्यूजिव नेचर की थीं, जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि अब ये दोनों  काफी अच्छे दोस्त हैं और आज भी एक दूसरे से बातचीत करते हैं।

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह का अफेयर बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का सबसे चर्चित अफेयर था। उन दिनों कई मैचों में दीपिका, युवराज को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचती थीं और मैच के बाद दोनों को डिनर डेट पर भी देखा जाता था।

युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण

उन दिनों दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में नई नई थीं और युवराज सिंह क्रिकेट की दुनिया में फेमस थे। हालांकि इस रिश्ते को भी मंजिल नहीं मिली और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों की मानें तो युवराज, दीपिका को लेकर काफी ज्यादा पॉजेसीव थीं, जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

नेहा धूपिया 

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को भी युवराज सिंह डेट कर चुके हैं। इस अफेयर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। जी हां, इनके प्यार के चर्चे उन दिनों चारों तरफ हुआ करते थे। दोनों को कई बड़े फंक्शन और पार्टियों में साथ देखा गया था।

युवराज सिंह और नेहा धूपिया

हालांकि नेहा और युवराज दोनों ने ही इस रिश्ते को कभी मीडिया के सामने नहीं कबूला और कुछ दोनों बाद इनके प्यार की खबरों पर भी विराम चिह्न लग गया।

रिया सेन 

हरफनमौला युवराज का नाम रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है। बता दें कि रिया का भी अभिनय की दुनिया में एक बड़ा नाम है। खैर, दोनों को कई बार डेट पर जाते हुए मीडिया के कैमरों ने स्पॉट किया था। यही नहीं कई पार्टियों में भी दोनों को साथ देखा जाता था।

मिनिषा लांबा 

युवराज सिंह और मिनिषा लांबा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मिनिषा लांबा भी युवराज सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। एक समय था, जब दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। उन दिनों दोनों के प्यार के खूब चर्चे थे।

प्रीति जिंटा 

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रीति जिंटा और युवी के प्यार के किस्से तो किसी से छिपे नहीं हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। याद दिला दें कि जब किंग्स इलेवन पंजाब के लिए युवराज सिंह खेलते थे तो उन दिनों टीम की मालकिन प्रीति और युवी के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिलती थीं।

युवराज सिंह और प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा और युवराज सिंह को कई बार एक साथ देखा जाता था। अफवाह तो दोनों के शादी की भी थी, हालांकि इस रिश्ते का अंत भी ब्रेकअप के साथ ही हुआ। हालांकि युवराज और प्रीति ने कभी इस रिश्ते को नहीं कबूला।

हेजल कीच

युवराज सिंह और हेचल कीच

कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ने के बाद साल 2016 में युवराज सिंह ने हेजल कीच संग सात जन्मों का रिश्ता बांध लिया। युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल को इंप्रेस करने के लिए सालों मेहनत करनी पड़ी। हालांकि अब  दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं।

Related Articles

Back to top button